{"_id":"6619b4219d7bb45b010def47","slug":"parking-operator-beats-army-personnel-in-bareilly-college-bareilly-news-c-4-vns1013-380913-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज में पार्किंग संचालक ने सैन्यकर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज में पार्किंग संचालक ने सैन्यकर्मी को पीटा
Sat, 13 Apr 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में शुक्रवार शाम परीक्षा देकर पार्किंग में पहुंचे सैन्यकर्मी की संचालक से कहासुनी हो गई। इसके बाद जमकर बेल्ट और लाठी-डंडे चले। इसमें सैन्यकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने संचालक को हिरासत में लिया है।
कॉलेज में अपराह्न तीन से छह बजे तक आयोजित परीक्षा में तीन सैन्यकर्मी भी एमए अंतिम वर्ष का पेपर देने पहुंचे थे। कॉलेज से प्राप्त जानकारी अनुसार उन्होंने अपना बैग पूर्वी गेट के साइकिल स्टैंड पर रखा था। टोकन लेकर वे परीक्षा देने चले गए। शाम सवा छह बजे लौटते समय उनमें से एक का टोकन खो गया। इस पर उन्होंने पहचान पत्र दिखाकर बैग देने के लिए कहा।
पार्किंग संचालक ने मुख्य नियंता से पत्र लिखवाकर लाने की बात कही। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद बेल्ट से मारपीट होने लगी। इस दौरान सैन्यकर्मी की आंखों में चोट लग गई। शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के आने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
रॉड से किया हमला
सैन्यकर्मी ने चीफ प्रॉक्टर को दिए पत्र में आरोप लगाया कि स्टैंड के ठेकेदार और उसके बेटों ने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की है। उन्होंने सिर पर रॉड से हमला किया, जिससे उनकी आंख में गंभीर चोट आई है। उसे साफ दिखाई नहीं दे रहा है।
कॉलेज पार्किंग में सैन्यकर्मी और संचालक के बीच मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस को तहरीर दी गई है। संचालक को भी नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। - प्रो. आलोक खरे, मुख्य नियंता, बरेली कॉलेज
बरेली कॉलेज में सैन्यकर्मी और साइकिल स्टैंड संचालक के बीच मारपीट हुई थी। सैन्यकर्मी का मेडिकल कराया गया है। उनकी आंख के पास चोट आई है। संचालक को हिरासत में लिया है। -अमित पांडे, इंस्पेक्टर, थाना बारादरी