{"_id":"65f033981c567d6c3c025c45","slug":"parents-tried-to-murder-his-daughter-in-bareilly-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को छत से फेंका: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी तो माता-पिता ने की हत्या की कोशिश, पैरों की हड्डियां टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को छत से फेंका: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी तो माता-पिता ने की हत्या की कोशिश, पैरों की हड्डियां टूटी
Tue, 12 Mar 2024 04:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Mar 2024 04:21 PM IST
सार
बरेली के हाफिजगंज इलाके में एक युवती को उसके माता-पिता ने छत से फेंक दिया। युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार को यह मंजूर नहीं था। इसी के चलते उसकी हत्या करने की कोशिश की गई ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती की हत्या के इरादे से उसके माता-पिता ने छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। सात दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सोमवार को युवती ई-रिक्शा से थाने पहुंची। तहरीर देकर माता-पिता पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह गांव रिछौला किफायतुल्ला निवासी युवक से विवाह करना चाहती थी पर माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। रिश्तेदारों के समझाने पर वह राजी तो हो गए पर प्रेमी के परिजनों से ढाई लाख रुपये की मांग करने लगे। प्रेमी के परिजनों ने रुपये देने से मना कर दिया। आरोप है कि चार मार्च को सुबह आठ बजे माता-पिता ने युवती को पीटा और जान से मारने की नीयत से उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं।
विज्ञापन
UP: वरुण गांधी और संघमित्रा के टिकट पर संशय, दोनों सांसदों की वजह से अटका इस सीट के प्रत्याशी का एलान
विज्ञापन
ग्रामीणों के सहयोग से उसे नवाबगंज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पर युवती को एक मंदिर में ले जाकर प्रेमी से उसकी शादी करवा दी। सोमवार को युवती अस्पताल से सीधे थाने पहुंची और माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि घटना के दिन ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब युवती ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया था। अब तहरीर दी है तो मामले की जांच व कार्रवाई की जाएगी।