{"_id":"5f66548e8ebc3e4b3f5f0a99","slug":"parents-agree-to-fee-deposit-but-in-instalments-bareilly-news-bly420355277","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावक फीस देने को तैयार, किश्तों में फीस ले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावक फीस देने को तैयार, किश्तों में फीस ले स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अभिभावक फीस देने के लिए तैयार हैं, लेकिन वे एक साथ छमाही फीस भरने की स्थिति में नहीं है। उनका कहना है कि स्कूल किस्तों में फीस लें। इस बाबत शनिवार को अभिभावकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
मोनिका, शान बी, अनीता, सीता आदि ने कहा कि कोरोना काल में व्यापार चौपट हो गया है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। स्कूल एक साथ छह माह की फीस मांग रहे हैं। इसे अदा कर पाना संभव नहीं है। स्कूल उन अभिभावकों से प्रवेश शुल्क भी मांग रहे हैं, जिन्होंने एक भी महीने की फीस जमा नहीं की है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों को अभिभावकों से किस्तों में फीस लेने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही प्रवेश शुल्क की वसूली पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
‘अभिभावकों की हरसंभव मदद को तैयार’
स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारूष अरोरा ने कहा कि हम अभिभावकों की हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जाएगा। सभी स्कूल किस्तों में फीस जमा करेंगे। यदि किसी अभिभावक को परेशानी हो तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।