{"_id":"67fc2a64cb2b063de506e453","slug":"pampering-and-love-are-becoming-the-reason-for-physical-weakness-of-children-bareilly-news-c-4-bly1015-618361-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लाड़, प्यार बन रहा बच्चों की शारीरिक दुर्बलता का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लाड़, प्यार बन रहा बच्चों की शारीरिक दुर्बलता का कारण
विज्ञापन
बरेली। अभिभावक संघ व आईएमए की ओर से रविवार को आईएमए भवन में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न सत्रों में बच्चों के शारीरिक, मानसिक व शैक्षिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
स्कूल प्रबंधक राजेश जौली ने बच्चों की अत्यधिक देखभाल व लाड़-प्यार को उनकी शारीरिक दुर्बलता का कारण बताया। सौरभ अग्रवाल ने बच्चों की खेलकूद की क्षमताओं में आ रही कमी पर चिंता व्यक्त की। डॉ. अनीश बेग ने बच्चों के वैक्सीनेशन की अनदेखी को गंभीर बताया।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने बताया कि लगातार मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन देखने से गर्दन की हड्डियों में विकार उत्पन्न हो रहे हैं।
इससे चक्कर आना, मानसिक थकावट जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने संतुलित आहार और स्क्रीन टाइम की निगरानी पर जोर दिया।
केंद्रीय विद्यालय से आईं रितु शर्मा ने कहा कि कई बच्चे सीखना चाहते हैं, लेकिन कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण पीछे रह जाते हैं। ऐसे में माता-पिता को संवाद कर बच्चों को समझना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगण, प्रधानाचार्य व स्कूल प्रबंधकों सहित कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने भी सहभागिता की। इस दौरान अभिभावक संघ के अध्यक्ष अंकुर किशोर सक्सेना, संजय अरोड़ा, सुनील सक्सेना, राहुल यादव, डॉ. बिंदिया आदि मौजूद रहे। संवाद