फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PAC's kabaddi player shows strength in shooting, jerk silver medal

पीएसी के कबड्डी खिलाड़ी ने शूटिंग में दिखाया दम, झटका सिल्वर मेडल

Tue, 09 Mar 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
PAC's kabaddi player shows strength in shooting, jerk silver medal
पीएसी के मंसूर खान को शूटिंग चैपियनशिप में मिला सिलवर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कमांडेंट विकास कुमार वैद्य ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित

विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय स्तर तक कबड्डी में दम दिखा चुके पीएसी के खिलाड़ी ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भी दम दिखाया है। पहले प्रयास में ही उन्होंने 50 मीटर रेंज में सिल्वर मेडल हासिल किया।

मूलरूप से सहारनपुर के कस्बा तीतरो निवासी मंसूर खान पीएसी की ओर से अब तक कबड्डी में हाथ आजमाते रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चार बार कबड्डी खेल चुके मंसूर खान वर्ष 2003 में चंडीगढ़ में हुई इंडिया पुलिस खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। मंसूर ने बताया कि कोच फुरकान अली के कहने पर इस बार उन्होंने 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। नोएडा में 26 फरवरी से पांच मार्च तक हुई इस प्रतियोगिता उन्होंने 50 मीटर रेंज में .22 बोर राइफल से निशाना लगाया और सिल्वर मेडल हासिल किया। सोमवार को पीएसी आठवीं वाहिनी के कमांडेंट विकास कुमार वैद्य ने मंसूर को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान क्वार्टर मास्टर पारसनाथ चौधरी और सूबेदार मेजर अनिल वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed