{"_id":"67b9b64bb2ce980fdc0eea29","slug":"pac-jawan-wife-dies-and-his-condition-critical-in-bareilly-2025-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, पीएसी सिपाही की हालत गंभीर; जंगल में पड़े मिले थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, पीएसी सिपाही की हालत गंभीर; जंगल में पड़े मिले थे दोनों
Sat, 22 Feb 2025 05:04 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Feb 2025 05:04 PM IST
सार
पीएसी आठवीं बटालियन में तैनात जवान रवि शनिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ कार लेकर निकले थे। दोपहर बाद दोनों जंगल में पड़े मिले। अस्पताल में पीएसी जवान की पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंचे एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में तैनात पीएसी सिपाही की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सिपाही और उसकी पत्नी शनिवार दोपहर फरीदपुर इनायत खां के जंगल में बेहोश पड़े मिले थे। सूचना पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पीएसी आठवीं बटालियन में तैनात आरक्षी रवि शनिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ कार लेकर बिथरी थाना क्षेत्र में दवा लेने गए थे। दोपहर बाद फरीदपुर इनायत खा के जंगल में दोनों बेहोश हालत में पड़े मिले। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर बिथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को नकटिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
लूट के बाद महिला की हत्या की उड़ी अफवाह
डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि रवि की हालत गंभीर है। इस मामले में अफवाह उड़ी कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद महिला की हत्या कर दी है। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी मानुष पारीक मौके पर पहुंचे और जांच की। महिला के बैग में रुपये और जेवर सुरक्षित मिले हैं। पास में ही कार खड़ी मिली।
पुलिस के मुताबिक जहर से मौत का मामला है। हालात सुधरने पर रवि ही इस बारे में सही जानकारी दे पाएंगे। रवि मूल रूप से रामपुर जिले के मिलक थाने के सिहारी गांव के निवासी हैं वह पीएसी परिसर के सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते हैं, उनकी तीन बेटियां हैं।