फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PAC constable sexually assaulted woman in Bareilly

सिपाही ने लूटी आबरू: पांच साल तक युवती को लिव-इन में रखा, शादी की बात पर किया ऐसा सलूक

Mon, 28 Aug 2023 02:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 02:10 PM IST
सार

शादीशुदा युवती अपने पति से अलग रहती है। इसी दौरान उसके संपर्क में सिपाही आया। उसने झांसा देकर उसे फंसा लिया। आरोप है कि सिपाही ने नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। 
 

विज्ञापन
PAC constable sexually assaulted woman in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएसी 24 बटालियन मुरादाबाद में तैनात सिपाही विपिन के खिलाफ बरेली की रहने वाली युवती ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि विपिन ने पांच साल तक उसे पत्नी की तरह साथ रखा। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो उसे पीटकर भगा दिया।

विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र की युवती ने कैंट थाना प्रभारी को बताया कि वह शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। पति से अनबन के बाद अलग रहकर दूसरों के घर में घरेलू काम करती थी। सिरौली थाने के गिरधरपुर का निवासी विपिन वर्ष 2019 में उसके संपर्क में आया। वह 24 बटालियन पीएसी मुरादाबाद में सिपाही है। विपिन उसे घुमाने ले गया, फिर नशा देकर उसके साथ संबंध बनाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शादीशुदा प्रेमिका की आपबीती: पति और बच्चे छोड़ प्रेमी संग गई...पांच साल पत्नी की तरह रही, फिर भी उसने न अपनाया
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिपाही ने अश्लील वीडियो फोटो भी बनाए 

सिपाही ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाता रहा। फिर शादी का झांसा देकर उसे पत्नी की तरह कैंट थाना क्षेत्र में अपने साथ रखा। इसी साल जुलाई में जब उसने शादी का दबाव बनाया तो विपिन ने इनकार कर दिया। विरोध पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।

कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। साथ ही पीएसी मुरादाबाद के अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed