फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Live in partner left woman after keeping her in live in relation for five years

शादीशुदा प्रेमिका की आपबीती: पति और बच्चे छोड़ प्रेमी संग गई...पांच साल पत्नी की तरह रही, फिर भी उसने न अपनाया

Sun, 27 Aug 2023 02:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Aug 2023 02:12 PM IST
सार

युवती ने आरोप लगाया है कि पांच साल से विपिन उसे पत्नी की तरह साथ रख रहा था। जब उसने शादी की जिद की तो विपिन ने उसे पीट-पीटकर भगा दिया। युवती पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की मां है।

विज्ञापन
Live in partner left woman after keeping her in live in relation for five years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 24 बटालियन पीएसी मुरादाबाद में तैनात सिपाही विपिन के खिलाफ बरेली शहर निवासी युवती ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि विपिन ने पांच साल तक उसे लिव इन रिलेशन में रखा। जब उसने शादी की बात कही तो उसे पीट-पीटकर भगा दिया। 

विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया है कि पांच साल से विपिन उसे पत्नी की तरह साथ रख रहा था। जब उसने शादी की जिद की तो विपिन ने उसे पीट-पीटकर भगा दिया। युवती पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की मां है। पति और बच्चों को छोड़कर वह बरेली में ही कमरा लेकर विपिन के साथ रह रही थी। विपिन मूल रूप से बरेली का ही निवासी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कैंट बलबीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। उच्च अधिकारियों के माध्यम से मुरादाबाद पीएसी के अधिकारियों को आरोपी सिपाही के बारे में रिपोर्ट भेजी जाएगी। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई मुरादाबाद पीएसी स्तर से ही होगी। पुलिस पीड़ित युवती के बयान दर्ज कराएगी। इससे पहले उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed