{"_id":"5d34c4628ebc3e6cd258164a","slug":"overbridge-bareilly-news-bly369489449","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने डांट लगाई तो अक्ल ठिकाने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने डांट लगाई तो अक्ल ठिकाने आई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एसपी ट्रैफिक की ओर से चौपुला ओवरब्रिज की सिटी स्टेशन की ओर उतरने वाली सड़क पर गहरे गड्ढों को भरने का अनुरोध पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने नजरंदाज कर दिया। शनिवार शाम एसपी ट्रैफिक ने डीएम को वस्तुस्थिति बताई तो वह उखड़ गए। डीएम की फटकार पर रविवार को गड्ढे भर दिए गए।
कांवड़ियों और गाड़ियां लेकर निकलने वालों को परेशानी से बचाने के लिए एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार के निर्देश पर सीओ ट्रैफिक नागेंद्र यादव ने टीम के साथ सड़कों का जायजा लिया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट में जानकारी दी थी कि चौपुला ओवरब्रिज की शहर के अंदर उतरने वाली सड़क पर बड़े गड्ढे हैं जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर भरवाया जाना जरूरी है क्योंकि सावन में बदायूं दिशा में जाने वाले कांवड़ियों और उनके वाहनों को इससे दिक्कत हो सकती है। मगर पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस रिपोर्ट पर ध्यान नहीं दिया।
शनिवार शाम एसपी ट्रैफिक ने डीएम से इसकी शिकायत की। रविवार सुबह डीएम कार्यालय से एसपी ट्रैफिक से पूछा गया कि पीडब्ल्यूडी वाले रोड पर मरम्मत करना चाहते हैं। पहले तो कांवड़ियों का रोड पर आवागमन शुरू होने की वजह से एसपी ट्रैफिक ने मरम्मत कराने से इंकार कर दिया। मगर बाद में इसके लिए तैयार हो गए। वाहनों का हल्का डायवर्जन कराकर काम शुरू कराया गया। शाम तक ज्यादातर गड्ढे भर दिए गए।