दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद कार में फंसकर 200 मीटर घिसटी बाइक, पति की मौत, पत्नी-बेटी गंभीर घायल
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बच्ची घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में पीलीभीत से अपने घर लौट रहे दंपती की बाइक को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार में बाइक फंस गई थी और करीब दो सौ मीटर दूर तक घिसटती चली गई।
ये भी पढ़ें- ईद की खुशियां मातम में बदलीं: बरेली में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी कपिल देव (30) अपनी पत्नी दीपा व पांच साल की बच्ची अंशु के साथ बाइक से पीलीभीत के पूरनपुर कस्बे में रिश्तेदारी में गई थी। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे घर लौटते समय हाफिजगंज थाना क्षेत्र के राजघाट मोड़ पर बरेली की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
टक्कर के बाद बाइक कार में फंस गई। दंपती और बच्ची बाइक सहित 200 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। दीपा व अंशु गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार के लोगों ने बताया कि कपिल देव मिश्रा प्राइवेट नौकरी करते थे। घायल दीपा को निजी अस्पताल में और अंशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि कपिल का एक बेटा भी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।