{"_id":"649d450386358d3da6040b67","slug":"two-people-killed-after-truck-hit-bike-on-delhi-highway-in-bareilly-2023-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईद की खुशियां मातम में बदलीं: बरेली में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की खुशियां मातम में बदलीं: बरेली में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 29 Jun 2023 02:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:17 PM IST
सार
गांव खमरिया सानी के रहने वाले नन्हे शाह अपने भतीजे शान आलम के साथ गांव रसूलपुर रिश्तेदारी में गए थे। देर रात वहां से वापस घर आ रहे थे। सिंधौली चौराहे पर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के मीरगंज क्षेत्र में बुधवार रात नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बकरीद की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव खमरिया सानी के रहने वाले नन्हे शाह पुत्र अजब शाह बुधवार रात करीब 11 बजे अपने भतीजे शान आलम के साथ गांव रसूलपुर से अपने घर जा रहे थे। मीरगंज के सिंधौली चौराहे पर बरेली की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शादी, शक और हत्या: मेले में युवक संग झूले पर थी बीवी, पति ने ली जान; पढ़ें विवाह के बाद के 54 दिनों की कहानी
विज्ञापन
हादसे में चाचा-भतीजे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। ईद के दिन चाचा-भतीजे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया।