फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Outpost in-charge and alleged journalist were running a honey trap gang.

Bareilly News: चौकी प्रभारी और कथित पत्रकार चला रहे थे हनी ट्रैप गिरोह

Mon, 26 Feb 2024 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 26 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge and alleged journalist were running a honey trap gang.
बरेली। शहर में सक्रिय एक और हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। ट्रैप करने वाली युवती के साथ ही कथित पत्रकार, किला चौकी प्रभारी व पुलिसकर्मी समेत छह लोगों के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट कराई गई है। इन्होंने परसाखेड़ा में फैक्टरी चलाने वाले रामपुर निवासी उद्यमी को फंसाया था पर वह इन्हें गच्चा देकर किला थाने पहुंच गए। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने पर कार्रवाई हो सकी। दोनों पुलिसकर्मियों का निलंबन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


रामपुर के शहजादनगर निवासी उद्यमी यहां परसाखेड़ा में बेकरी व रस्क फैक्टरी चलाते हैं। शनिवार को भोजीपुरा के धौराटांडा निवासी कथित पत्रकार नावेद, लीचीबाग का चांद अल्वी और सीबीगंज निवासी गुलाम साबिर आजाद उनकी बेकरी पर पहुंचे। उन्होंने एक युवती से उनकी दोस्ती कराने की बात कहकर दो हजार रुपये ले लिए। इसके बाद सानिया नाम से युवती ने कॉल करके उद्यमी को मिनी बाइपास के पास एक होटल में बुला लिया। उद्यमी होटल पहुंच गए। होटल के कमरे में सानिया से कुछ देर बात हुई। इसके बाद सानिया होटल के बाहर चली गई।
विज्ञापन

उद्यमी जब होटल से बाहर निकले तो तीनों कथित पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया। हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर किला चौकी के सिपाही कोलेंद्र को भी बुला लिया। सिपाही और तीनों कथित पत्रकार उद्यमी को किला चौकी ले लाए। चौकी पर प्रभारी सौरभ कुमार मिले। कथित पत्रकारों ने सौरभ को पूरी बात बताई। तीनों ने उद्यमी से सात लाख रुपये की मांग की। सानिया भी चौकी पर मौजूद थी। उनको पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी तो ढाई लाख में सौदा तय हुआ। उद्यमी ने बेकरी चलकर रुपये देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कथित पत्रकार और चौकी इंचार्ज उद्यमी को लेकर बेकरी पहुंचे। वहां उद्यमी ने नजर बचाकर यूपी 112 पर कॉल कर दी। चीता मोबाइल बेकरी पहुंची तो दरोगा सौरभ और तीनों कथित पत्रकार उद्यमी को दोबारा चौकी ले आए। उद्यमी जैसे-तैसे चौकी से भागकर पत्नी के पास पहुंचे और घटना के बारे में बताया। फिर उन्होंने मीडिया और पुलिस के अधिकारियों से संपर्क कर सही तथ्यों की जानकारी दी। उद्यमी की शिकायत पर किला थाने में छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed