फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   out of 400 only 100 applied for teaching in english

परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई को नहीं मिल रहे शिक्षक 

Fri, 23 Feb 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 23 Feb 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
out of 400 only 100 applied for teaching in english

नए शैक्षिक सत्र में प्राइमरी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू हो पाना मुश्किल लग रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग को इन स्कूलों के लिए शिक्षक ही नहीं मिल रहे। इन स्कूलों में चार सौ टीचर रखे जाने हैं, लेकिन अंतिम तिथि 23 फरवरी तक विभाग को सिर्फ सौ आवेदन ही मिले। लिहाजा विभाग को  अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच मार्च करनी पड़ी है। 

विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों से मुकाबला करने के लिए नए शैक्षिक सत्र से हर ब्लाक में चयनित पांच परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होनी है। इन स्कूलों में चार सौ शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए उन शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं जिन्होंने इंटरमीडिएट तक अंग्रेजी की पढ़ाई की है। बीएसए दफ्तर में 23 फरवरी तक आवेदन जमा होने थे, लेकिन शिक्षकों ने इसमें दिलचस्पी नहीं ली। यही वजह रही कि आखिरी तारीख तक सिर्फ सौ आवेदन ही मिल सके। मजबूरी को मजबूरन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच मार्च करनी पड़ी है।
विज्ञापन


अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के चयनित स्कूलों में विभाग के ही टीचर नियुक्त होने हैं, लेकिन आवेदनों की संख्या बेहद कम है। इसके लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच मार्च कर दी गई है। - राजेश श्रीवास्तव, प्रभारी बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed