फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in puvayan shahjhanpur

भीड़ का एसडीएम व सीओ आवास पर हमला

Thu, 15 Aug 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
others in puvayan shahjhanpur
पुवायां (शाहजहांपुर)। निर्माण कार्य रुकवाए जाने से खिन्न गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे एसडीएम और सीओ आवास पर पहुंच जमकर हंगामा किया। वहां मौजूद गार्डों से गाली गलौज और हाथापाई की। दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव इमलिया में राजवीर चारागाह की भूमि पर भवन निर्माण करा रहा था। लोगों की शिकायत अधिकारियों ने लेखपाल को भेजा। मामला विवादित दिखने पर लेखपाल ने निर्माण कार्य बंद करने को कहा, लेकिन राजवीर ने इंकार कर दिया। इसके बाद कानूनगो पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और काम बंद करा दिया। इसी खुन्नस में राजवीर, पल्लू सहित लगभग 30 महिला, पुरुष लाठी डंडों से लैस होकर गांव के ही अवधेश की ट्रैक्टर ट्रॉली से पास पास स्थित एसडीएम और सीओ आवास पर जा पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मुख्य द्वार तोड़ने का प्रयास किया। गार्डों ने गेट को बंद कर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी एसडीएम और सीओ को दी गई। घटना के समय दोनों अधिकारी खुटार में दुर्गा आर्म्स स्टोर पर असलहों की गिनती करा रहे थे। पुलिस को भी जानकारी मिली तो कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बवाल कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने राजवीर, पल्लू और अवधेश को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।भीड़ का एसडीएम व सीओ आवास पर हमला
विज्ञापन

निर्माण रुकवाए जाने पर ट्रॉली भरकर पहुंचे लोग
निर्माण कार्य रुकवाए जाने से खिन्न गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे एसडीएम और सीओ आवास पर पहुंच जमकर हंगामा किया। वहां मौजूद गार्डों से गाली गलौज और हाथापाई की। दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव इमलिया में राजवीर चारागाह की भूमि पर भवन निर्माण करा रहा था। लोगों की शिकायत अधिकारियों ने लेखपाल को भेजा। मामला विवादित दिखने पर लेखपाल ने निर्माण कार्य बंद करने को कहा, लेकिन राजवीर ने इंकार कर दिया। इसके बाद कानूनगो पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और काम बंद करा दिया। इसी खुन्नस में राजवीर, पल्लू सहित लगभग 30 महिला, पुरुष लाठी डंडों से लैस होकर गांव के ही अवधेश की ट्रैक्टर ट्रॉली से पास पास स्थित एसडीएम और सीओ आवास पर जा पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मुख्य द्वार तोड़ने का प्रयास किया। गार्डों ने गेट को बंद कर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी एसडीएम और सीओ को दी गई। घटना के समय दोनों अधिकारी खुटार में दुर्गा आर्म्स स्टोर पर असलहों की गिनती करा रहे थे। पुलिस को भी जानकारी मिली तो कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बवाल कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने राजवीर, पल्लू और अवधेश को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed