फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

52 लेखपालों को बर्खास्तगी का नोटिस, 65 की सर्विस ब्रेक

Wed, 18 Dec 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पूरनपुर/पीलीभीत। सप्ताह भर से लेखपालों की चल रही हड़ताल पर अब शासन सख्त हो गया है। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने दो और पूरनपुर के 50 लेखपालों को बर्खास्तगी का नोटिस दे दिया है। वहीं 65 लेखपालों को सर्विस ब्रेक करने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन की कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप मच गया। लेखपाल अब अगली रणनीति तय करने में जुटे गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले भर के लेखपालों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर पहले लगातार तीन दिन कार्य बहिष्कार कर धरना दिया था। इधर शासन ने भी इस मामले में सख्ती बरतते हुए लेखपालों की हड़ताल को छह माह तक के निषिद्ध कर दिया। इसके बाद सभी पांच तहसीलों के लेखपालों ने प्रांतीय आह्वान पर 16 दिसंबर से हड़ताल करते हुए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इधर मंगलवार को भी लेखपालों ने प्रतिबंध के बावजूद धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इस पर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने इस मामले में पदाधिकारियों को दूरभाष से वार्ता कर हड़ताल खत्म न करने पर पदाधिकारियों को निलंबित करने की चेतावनी दी। इधर शासन के निर्देशानुसार एसडीएम सदर अविनाश चंद्र मौर्य ने शासन द्वारा जारी अधिसूचना का उल्लंघन करने पर दो लेखपालों को बर्खास्तगी को नोटिस, जबकि हड़ताल समाप्त न करने की दशा में 65 लेखपालों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल को छह माह तक के लिए निषिद्ध किया गया है। अधिसूचना का उल्लंघन करने पर 52 लेखपालों को बर्खास्तगी और 65 लेखपालों को सर्विस ब्रेक का नोटिस जारी किया गया है। हड़ताल समाप्त न होने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अविनाश चंद्र मौर्य, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed