फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

संघर्षों की विरासत सहेजेगा पांचाल संग्रहालय

Tue, 19 May 2015 01:20 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 19 May 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
 रुहेलखंड विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में स्वतंत्रता संघर्ष की अमूल्य धरोहर को संजोने की दिशा में  महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है। मंडलभर के स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें और उनसे जुड़ी सामग्री को पांचाल संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी एक अलग वीथिका बनेगी।
विज्ञापन

‘सेंटर फार एक्सीलेंस’ के कोआर्डिनेटर प्रो. अभय सिंह ने बताया कि कई स्रोतों से 40 स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी सामग्री एकत्रित की गई हैं। अभी तलाश जारी है। स्वतंत्रता सेनानियों के संबंधियों से कहा जा रहा है कि उनसे जुड़ी खास वस्तुएं यदि हों तो लाएं। उन्हें प्रदर्शित किया जाएगा। उम्मीद है कि दो महीने के अंदर वीथिका तैयार हो जाएगी। नई पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि अशफाक उल्ला और राम प्रसाद बिस्मिल का उनके जीवन में क्या योगदान है। इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय के संग्रहालय में अलग वीथिका बनाई जाएगी।

विज्ञापन

बाक्स
बरेली के गांधी भी होंगे
आगरा। सौहार्द के प्रतीक के रूप में प्रसिद्ध फजलउर्रहमान की निशानी भी नई वीथिका में रखी जाएगी। डॉ. अभय ने बताया कि इन्हें बरेली के गांधी के नाम से भी जाना जाता है।  सामग्री जुटाने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
...पर भूल गए वर्ल्ड म्यूजियम डे
ये अलग बात है कि पंचाल संग्रहालय में महत्वपूर्ण योजना पर काम हो रहा है। लेकिन 18 मई को वर्ल्ड म्यूजियम डे पर वहां रखे हजारों साल पुराने मिट्टी के बर्तन कह रहे थे कि उन्हें कोई पूछने वाला नहीं। करोड़ों की लागत से बनी इमारत में सन्नाटा था। आर्कियोलाजिस्ट अनूप मिश्र का कहना है कि टेराकोटा का यहां अच्छा संग्रह है। और भी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक वस्तुएं हैं। पर टेक्निकल स्टाफ के न होने से म्यूजियम के संचालन में समस्या आ रही है।


एंटीक्विटी जुटाने का काम हो रहा है। इसमें लोगों का भी सहयोग भी मांगा जा रहा है। उनके पास कुछ हो तो वे दें। सितंबर अक्टूबर तक म्यूजियम का एक बेहतर रूप सामने आएगा। संग्रहालय में काम चलने की वजह से 18 मई को कोई प्रोग्राम नहीं रखा जा सका।
- प्रो. श्याम बिहारी लाल, विभागाध्यक्ष इतिहास एवं संस्कृति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed