फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

वाह कानूनगो साहब, सरकार के खिलाफ ही डाल दीं पोस्ट

Fri, 04 Oct 2019 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
other
फरीदपुर। एक व्हाट्सएप ग्रुप में तहसील में पहले तैनात रह चुके कानूनगो के नंबर से सरकार के खिलाफ तीन पोस्ट वायरल हो गई। कानूनगो का सिस्टम के प्रति गुस्सा चर्चा का विषय बना है, अधिकारियों ने अभी इसका संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन

फरीदपुर तहसील में तैनात रह चुके एक चर्चित कानूनगो की काफी शिकायतें मिलने के बाद विधायक डॉ. श्याम बिहारीलाल ने उनका स्थानांतरण करा दिया था। बताते हैं कि चर्चित कानूनगो के नंबर से एक ग्रुप में सरकार के खिलाफ तीन पोस्ट 30 सितंबर को डाली गई थीं। अब यह कई ग्रुप में वायरल हो गई हैं। इनमें प्रधानमंत्री पर भी कटाक्ष किया गया है। इतना ही नहीं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली बातें भी इस पोस्ट में शामिल थीं। पोस्ट वायरल होने से हड़कंप मच गया है। जिस ग्रुप में यह पोस्ट डाली गईं, उससे भी अभी तक डिलीट नहीं की गई हैं। आमतौर पर राजनैतिक लोग इस तरह की पोस्ट करते रहते हैं पर सरकारी कर्मचारी के इस कृत्य पर लोग अचरज जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed