{"_id":"5e24a8008ebc3e4b55640b51","slug":"other-bareilly-news-bly39262487","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनानी मेडिकल कालेज की जमीन परअवैध कब्जा, नहीं शुरू हो पा रहा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनानी मेडिकल कालेज की जमीन परअवैध कब्जा, नहीं शुरू हो पा रहा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी ने डीएम और एसपी सिटी को पत्र लिखकर की कब्जा हटवाने की मांग
बरेली। हजियापुर में राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज के लिए प्रस्तावित जमीन पर कबाड़ियों ने कब्जा जमा रखा है। साथ ही हर दिन कूड़ा डंप किया जाता है। इस वजह से निर्माणदायी संस्था सीएंडडीएस निर्माण शुरू नहीं कर पा रही है। क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी ने डीएम और एसपी सिटी को पत्र लिखकर इस दिक्कत से अवगत कराते हुए कब्जा और कूड़ा हटवाने को कहा है।
क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ. वकील अहमद ने अपने पत्र में कहा है कि हजियापुर में गाटा संख्या 210, 211 और 212 राजस्व अभिलेखों में राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज एवं सौ शैय्यायुक्त चिकित्सालय के नाम दर्ज है। केंद्र सरकार ने इसके निर्माण के लिए बजट की पहली किस्त जारी कर निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को दे दी है। निर्माण के लिए इस भूमि की मिट्टी की जांच भी कराई जा चुकी है। क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी का कहना है कि यह जमीन असामाजिक तत्वों का अड्डा बनी है। इसे तत्काल खाली कराया जाए ताकि निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। बता दें कि पिछले साल शासन ने चिकित्सालय निर्माण के लिए डीएम को यह भूमि सुरक्षित कर खाली कराने के निर्देश भी दिए थे लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका है।