फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

डेढ़ सौ प्रधानों के फर्जीवाड़े की कुंडली तैयार.. होगी जांच

Mon, 20 Jan 2020 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
other
जिला पंचायतराज विभाग ने तैयार की सूची, डीएम को भेजी जाएगी
विज्ञापन

बरेली। गांवों में विकास के लिए जारी बजट का दुरुपयोग कर चहेतों की जेब गर्म करने वाले करीब डेढ़ सौ ग्राम प्रधानों की सूची तैयार कर ली गई है। जिला पंचायत राज विभाग ने करीब माह भर तक चली लंबी कसरत के बाद ग्राम प्रधानों की कुंडली तैयार की है। अब इसे डीएम को सौंपकर संबंधित प्रधानों के खिलाफ जांच की संस्तुति की जाएगी।

डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक, साल भर से प्रधानों के खिलाफ शिकायतें पहुंच रहीं थीं, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते जांच नहीं हो पा रही थी। छह माह पहले भ्रष्टाचार निवारण समिति ने विभाग के एक बाबू को प्रधानों के खिलाफ होने वाली जांच को प्रभावित करने करने के लिए रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। मामले का खुलासा होने के बाद गिरफ्तार बाबू का पटल लंबे समय तक खाली पड़ा रहा। करीब डेढ़ माह पहले डीएम ने प्रधानों के खिलाफ लंबित जांच की फाइलों पर आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इस पर फाइलें निकालीं गई और सूची तैयार कराई गई है। इसमें करीब डेढ़ सौ प्रधान की रिपोर्ट तैयार हुई है। इन सभी की जांच के लिए डीएम को लिस्ट दी जाएगी। बताया जाता है कि प्रधानों पर घटिया निर्माण कराना, रिश्तेदारों की फर्म के नाम से फर्जी बिल बाउचर बनाना, तालाब सौंदर्यीकरण, पौधरोपण समेत अन्य कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed