बरेली: एसीएमओ पर जांच के नाम पर धन उगाही का आरोप, अपर निदेशक करेंगे जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं एसीएमओ ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति बिना डिग्री के क्लीनिक चला रहा है। कार्रवाई से बचने के लिए इस तरह का नाटक रचा गया है। एसीएमओ पर लगे आरोपों की जांच अब अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बरेली मंडल करेंगे।
क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी बाबूराम पुत्र रामस्वरूप गांव में ही क्लीनिक चलाता है। सोमवार को वह जिला अस्पताल सीएमओ कार्यालय पहुंचा। यहां सीएमओ विनीत कुमार शुक्ल को शिकायती पत्र देकर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार पर पैसे लेने का आरोप लगाया।
उसने कहा कि एसीएमओ 15 नवंबर को उसके क्लीनिक पहुंचे थे और खुद को सीएमओ बताया और क्लीनिक पर जांच की। जांच में सब सही पाया गया इसके बाद भी एफ आईआर दर्ज करने की धमकी देने लगे।
उसने शाम तक पैसों का इंतजाम करने की बात कही तो चालक ने अपने मामा शिवकुमार शर्मा का नंबर देकर उन्हें रुपये देने की बात कही। इसके बाद दोनों लोग वापस लौट गए। शाम को चालक के मामा ने उससे 55 हजार रुपये ले लिए। बताया कि चालक का मामा वहीं पास के ही एक गांव में रहता है।
आरोपों पर बोले, एसीएमओ
खुद पर लगे आरोपों पर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि वह जांच करने गए थे। जांच में बाबूराम के क्लीनिक पर कई खामियां मिलीं। इसके अलावा उसके पास डॉक्टर की डिग्री भी नहीं थी। मैं कार्रवाई की बात कहकर चला आया।
यह बार-बार कार्रवाई न करने की बात कर रहा था। कार्रवाई से बचने को उसने यह पूरा नाटक रचा है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। सीएमओ चाहे किसी भी स्तर से जांच करा लें, मैं जांच करने को तैयार हूं।
बोले सीएमओ, जिसे रुपये दिए उस पर लिखाओ रिपोर्ट
सीएमओ डा. विनीत शुक्ल ने कहा कि मेरे नाम से रुपये लेने की बात सामने आई है। मैने शिकायतकर्ता से कहा है कि उसने जिस व्यक्ति को पैसे दिए हैं, उस पर मुकदमा दर्ज कराए। मेरे सामने उसे लेकर आए। शिकायती पत्र भी मिला है, मामले की जांच अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बरेली मंडल करेंगे।
डॉ. अशोक कुमार से छीना गया चार्ज
आरोपों में घिरने के बाद सीएमओ ने देर रात उन पर कार्रवाई करते हुए कई चार्ज छीन लिए। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने कहा कि डॉ. अशोक कुमार के पास झोलाछाप का चार्ज नहीं था। उनके पास से अब निजी चिकित्सकों से संबंधित बॉयोमेडिकल वेस्ट, लैब की जांच आदि चार्ज हटा दिए गए हैं।