{"_id":"5d9510878ebc3e93c315a01e","slug":"other-bareilly-news-bly3785887146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सफाई कर्मियों को देनी होगी मोबाइल एप पर हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सफाई कर्मियों को देनी होगी मोबाइल एप पर हाजिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूरे जिले में तैनात ग्राम पंचायत सफाई कर्मियों की हाजिरी अब मोबाइल से लगेगी। उनको स्मार्ट फोन पर एप डाउनलोड करना होगा। कर्मचारियों के विरोध के बीच विकास भवन की ओर से मोबाइल एप लांच कर दिया गया। गांधी जयंती पर गांधी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने एप का उद्घाटन किया।
ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों की हाजिरी के लिए मोबाइल एप शुरू किया। सफाई कर्मियों के सारे कार्य मोबाइल एप से ही होेंगे। सफाई कर्मी इसका विरोध भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि कर्मियों के पास इतना पैसा नहीं कि स्मार्टफोन खरीद सकें। इस संबंध में गुरुवार को सीडीओ ने उनको वार्ता के लिए बुलाया है। गांव में सफाई कर्मी समय से ड्यूटी पर नहीं जाते, कई गांवों में तो सफाई कर्मी कई कई दिन तक जाते ही नहीं हैं। इसको रोकने के लिए ही मोबाइल एप शुरू किया गया। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति की शपथ भी दिलाई। फिट इंडिया और 2031 विद्यार्थियों को स्कालरशिप प्रमाण पत्र भी वितरित किए।