{"_id":"5da77bb68ebc3e015c0cc3b5","slug":"other-baheri-news-bly380382992","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझौआ गंगापुर की गोशाला में गंदगी देख भड़के एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझौआ गंगापुर की गोशाला में गंदगी देख भड़के एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा। कान्हा उपवन में गायों की मौत के बाद प्रशासन की नींद टूट गई। बुधवार को एसडीएम सदर अमरेश कुमार ने बीडीओ सचिन शांडिल्य के साथ मझौआ गंगापुर की गोशाला में पहुंचे। इस दौरान गोशाला में गंदगी देख भड़क गए। उन्होंने साफ सफाई के निर्देश दिए। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से गोशाला के चारों ओर खाई खुदवाने के लिए प्रधान को निर्देश दिए। उधर, एसडीएम ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
गोशाला में पहुंचे एसडीएम ने कर्मचारियों से कहा कि गायों को समय से पानी व हरा चारा दिया जाए। इसके साथ ही उनकी देखभाल में कोई कोताही न बरती जाए। इस दौरान प्रधान ने बताया कि इस समय हरा चारा नहीं है। गायों को चोकर और भूसा खिलाया जा रहा है। यहां से एसडीएम अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक के बच्चों से गिनती सुनीं। इसके बाद स्कूल के रजिस्टर चेक किए। जहां एक दो रजिस्टर अधूरे मिले। जांच में पता चला कि स्कूल में ड्रेस का वितरण भी नहीं हुआ है। उन्होंने रजिस्टर को ठीक करने और ड्रेस का वितरण कराने का निर्देश दिया।
रिठौरा के गोशाला में पहुंचे केंद्रीय मंत्री, गायों की सेवा की
रिठौरा। पशु आश्रय गृह गोशाला में बुधवार को अचानक निरीक्षण करने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पहुंच गए। उन्होंने काफी बारीकि से गोशाला का निरीक्षण किया। हालांकि उन्हें कुछ भी गड़बड़ी नहीं मिली। इस दौरान उन्होंने गाय की सेवा भी की।
विज्ञापन
बुधवार को भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य के साथ केंद्रीय मंत्री गोशाला में पहुंचे। मंत्री ने गोशाला की जांच शुरू की तो सब कुछ ठीक मिला। इस पर उन्होंने ईओ को बधाई दी। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री ने गायों की सेवा की और चारा के साथ गुड़ खिलाया। इस दौरान डॉ. अनुज खरे, डॉ. स्वतंत्र कुमार, ओम प्रकाश, चेयरमैन आर के कश्यप आदि मौजूद रहे।