{"_id":"6945bf17e392bebe110125eb","slug":"oswal-sugar-mill-will-be-auctioned-bareilly-news-c-4-vns1074-789571-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नीलाम होगी ओसवाल शुगर मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नीलाम होगी ओसवाल शुगर मिल
विज्ञापन
बरेली। किसानों और गन्ना समिति को बकाया 70 करोड़ रुपये भुगतान न कर पाने वाली नवाबगंज की ओसवाल शुगर मिल नीलाम होगी। पहले 29 दिसंबर को 642 बीघे जमीन के लिए बोली लगेगी। इसके बाद मिल परिसर में बने भवन और मशीनरी की नीलामी होगी। उप निबंधक ने चीनी मिल की जमीन कीमत 156 करोड़ रुपये आंकी है।
नीलामी का नोटिस गेट पर चस्पा हो चुका है। डीएम की ओर से गठित टीम भवन और मशीनरी का मूल्यांकन कर रही है। चीनी मिल के अधिकारी आवासों को खाली कर चुके हैं। कुछ कर्मचारी अभी वहां रह रहे हैं।
बकाया 70 करोड़ रुपयों की अदायगी के लिए डीएम ने पांच बार पत्र लिखे। जिला गन्ना अधिकारी ने भी कई बार पत्राचार किया। शासन स्तर से भी 25 सितंबर 2024 और 14 जुलाई 2025 को चीनी मिल प्रबंधन को नोटिस दिए गए। मिल प्रबंधन के रवैया में कोई सुधार नहीं आया तो गन्ना आयुक्त ने वसूली के लिए आरसी जारी की।
विज्ञापन
इसके बाद सहकारी गन्ना विकास समिति की सचिव मेघा जोशी ने हाफिजगंज थाने में दो सितंबर 2025 को मिल के प्रबंध निदेशक परमजीत सिंह, निदेशक अनूप कुमार श्रीवास्तव, अध्यासी विजय कुमार मिश्र व वित्त प्रबंधक एजाज अहमद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। एसडीएम नवाबगंज का कहना है कि अब जिला प्रशासन ने चीनी मिल को नीलाम करने की तैयारी की है। संवाद