फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Opportunities to be explored amidst challenges in global epidemic'

‘वैश्विक महामारी में चुनौतियों के बीच तलाशे जाएं अवसर’

Sat, 02 May 2020 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
'Opportunities to be explored amidst challenges in global epidemic'
वीडियो कांफ्रेंसिग करते संतोष गंगवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

श्रम दिवस पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार वीडियो कांफ्रेंसिंग पर श्रमिक, नियोक्ता और उद्यमियों से हुए रूबरू

विज्ञापन
बरेली। अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि वैश्विक महामारी में चुनौतियों के बीच अवसर तलाशे जा सकते हैं। उन्होंने श्रम संगठनों से कहा कि लॉकडाउन में मंत्रालय ने श्रमिकों और नियोक्ताओं की सुविधा के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। यह क्रम अभी जारी है। इसके तहत छह और आठ मई को फिर से चर्चा होगी।
शुक्रवार दोपहर श्रम मंत्रालय भवन में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने श्रम संगठन प्रमुख, नियोक्ताओं से सीधा संवाद कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आपदा में जो मार्ग दर्शन दिया है उससे भारत बेहतर स्थिति में है। श्रम व रोजगार मंत्रालय भी श्रमिक और नियोक्ताओं के बीच सामंजस्य और विश्रिन्न समस्याओं को दूर करने में लगा है। श्रमिक, नियोक्ता और सरकार तीनों हितधारक मिलकर मौजूदा स्थिति से निपटने के अवसर तलाशेंगे। प्रवासी मजदूरों की समस्या पर अपेक्षित कार्य हो रहा है। असंगठित क्षेत्रों में काफी काम होना है। सभी श्रमिकों को वेतन भुगतान भी दिलाया जा रहा है। समस्याएं हल करने को देश में 20 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। अब तक करीब नौ हजार शिकायतें इन कंट्रोल रूम में दर्ज हो चुकी हैं। करीब छह हजार 500 शिकायतें राज्य सरकारों से संबंधित हैं तथा जिन्हें राज्यों के द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों को निस्तारण हेतु भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रमिकों को अपने भविष्य निधि खाता से 75 फीसदी राशि निकालने की अनुमति भी दी जा चुकी है। इसके अंतर्गत करीब सात लाख सदस्यों ने लगभग 2100 करोड़ रुपये की धनराशि निकाल ली है। इस मौके पर हीरालाल सामारिया, अनुराधा प्रसाद, अनिता त्रिपाठी, पीके गुप्ता, आरके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed