{"_id":"6ae11972082048d1820b2d24","slug":"opponents-left-the-camp-as-soon-as-the-counting-of-votes-for-the-fourth-round-concluded-bareilly-news-c-4-bly1015-997102-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चौथे चरण की मतगणना के बाद ही कैंप छोड़ गए विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चौथे चरण की मतगणना के बाद ही कैंप छोड़ गए विरोधी
विज्ञापन
बरेली। चौथे चरण की मतगणना के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो की जीत लगभग तय हो गई तो विरोधी किनारे हो गए। आखिरी चरण की मतगणना से पहले ही जोश से लबरेज ढिल्लो के समर्थकों ने अंदर जाकर उन्हें फूलमालाएं पहनाने का प्रयास किया, हालांकि ढिल्लो से इससे इन्कार कर दिया। निर्णय होने के बाद भी फूलमाला व मिठाई स्वीकार की।
मतगणना स्थल पर रात दस बजे के बाद का नजारा काफी हद तक चुनाव परिणाम की पटकथा लिख चुका था। लगातार पिछड़ते जा रहे सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी थीं। उनके अलावा कई अन्य प्रत्याशी भी निराशा के गर्त में डूब चुके थे।
चौथे चरण की मतगणना खत्म हुई तो तीन हजार वोट गिनने से बाकी बचे थे। चूंकि हर टेबल पर हजार मतपत्रों की गिनती की जा रही थी तो पांचवें चरण में तीन टेबल पर ही गिनती करा दी गई। इससे पहले ही सपा प्रत्याशी समेत अन्य दावेदार व उनके समर्थक कैंप से एक-एक करके निकलते चले गए।
विज्ञापन
इधर, ढिल्लो की जीत पक्की मानकर उनके कई समर्थकों ने कैंप में घुसने की कोशिश की। इनमें से कुछ कामयाब भी हो गए। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी ज्यादा प्रतिरोध नहीं किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाते ढिल्लो व उनके समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। देर रात करीब सवा बारह बजे तक प्रमाणपत्र न मिलने की वजह से ढिल्लो को कैंप में ही बैठाकर रखा गया था।