फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Operators unable to produce registration; Al-Hind Polyclinic sealed

Bareilly News: पंजीकरण नहीं दिखा सके संचालक, अलहिंद पॉली क्लीनिक सील

Tue, 27 Oct 2026 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Operators unable to produce registration; Al-Hind Polyclinic sealed
बरेली। संचालन और पैनल में दर्ज चिकित्सकों के दस्तावेज न मिलने पर भोजीपुरा के जादौपुर स्थित अलहिंद पॉली क्लीनिक को सील किया गया है। संचालक को नोटिस देकर तलब किया गया है। दस्तावेज भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से जारी नोटिस के अनुसार अवैध संचालन की शिकायत मिलने पर जांच टीम गठित की गई थी। निरीक्षण के दौरान संचालक की ओर से प्रैक्टिस से संबंधित शैक्षिक योग्यता और अस्पताल पंजीकरण के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। लिहाजा, पॉली क्लीनिक को सील कर दस्तावेज के साथ संचालक को कार्यालय में तलब किया है।
विज्ञापन

नोटिस में चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित ना होने, शैक्षिक योग्यता का प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करने या संबंधित परिषद में पंजीकरण नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट और उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर अपंजीकृत, अनधिकृत चिकित्सकों और चिकित्सा इकाइयों की जांच की जा रही है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। झोलाछापों पर अंकुश लगाने के लिए भी नोडल को निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed