फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Operation of Ho Bagh and Triveni Express via Bisalpur

Bareilly News: वाया बीसलपुर हो बाघ और त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन

Thu, 04 Jul 2024 06:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Operation of Ho Bagh and Triveni Express via Bisalpur
बरेली। पीलीभीत के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर बाघ और त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन वाया बीसलपुर करने और छह नई ट्रेनें चलाए जाने की मांग की है। वहीं, कई मंत्रियों और सांसदों के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में पहले से अटके हुए हैं।
विज्ञापन

बरेली से पीलीभीत-मैलानी होते हुए नई रेल लाइन शुरू हुई है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व और दुधवा नेशनल पार्क होते हुए लखनऊ तक जाने वाली इस लाइन पर अभी चुनिंदा ट्रेनें ही संचालित हो रही हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा कासगंज से बदायूं होते हुए लखनऊ के लिए ट्रेन की मांग कर चुके हैं। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्ताव भी बोर्ड में फंसे हुए हैं। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार के भी कई प्रस्तावों को भी स्वीकृति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

अब केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने एक जुलाई को रेलमंत्री को नया प्रस्ताव भेजा है। इस पर रेल मंत्रालय ने स्थानीय स्तर से रिपोर्ट मांगी है। पीआरओ राजेंंद्र सिंह का कहना है कि कई प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजे गए हैं। कुछ नई ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों की मांग
- पीलीभीत-जयपुर वाया मथुरा।
- टनकपुर-लखनऊ वाया पीलीभीत।
- पीलीभीत-कोलकाता।
- पीलीभीत-शाहजहांपुर पैसेंजर।
- पीलीभीत-दिल्ली रात्रि सेवा।
- बरेली-वाराणसी वाया बीसलपुर।
- त्रिवेणी एक्सप्रेस वाया बीसलपुर।
- बाघ एक्सप्रेस वाया बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed