{"_id":"5f4fede78ebc3e538763208a","slug":"online-admission-process-will-start-in-colleges-today-bareilly-news-bly4183396138","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों में आज से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों में आज से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलसचिव ने जारी किए निर्देश, 548 महाविद्यालयों में दो लाख सीटों के लिए 1.80 लाख पंजीकरण
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 548 महाविद्यालयों ने दो सितंबर को स्नातक प्रथम में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है। कोरोना के चलते ज्यादातर कॉलेज मैसेज के जरिए छात्रों को इसकी सूचना भेज रहे हैं। तीन सितंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 12 सितबंर तक दाखिला की प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। कंट्रोल रूम विश्वविद्यालय में बनाया गया है।
कोराना की वजह से इस बार तमाम कॉलेजों में प्रवेश के लिए कम रजिस्ट्रेशन हुए हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक डॉ. एसके पांडेय का कहना है कि सभी महाविद्यालयों में करीब दो लाख सीटें हैं लेकिन लगभग 1.80 लाख ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए हैं। स्नातक के तीनों ही संकाय बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए महाविद्यालयों में मेरिट सूची जारी कर दी है। 12 सितंबर तक सभी चयनित छात्रों को अपने अंकपत्र का सत्यापन कराकर प्रवेश लेने होंगे। इधर प्रवेश प्रक्रिया में आने वाली दिक्कत को देखते हुए रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर सुुनीता पांडेय ने सभी महाविद्यालयों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश संबंधी अगर किसी समस्या का निस्तारण विश्वविद्यालय स्तर पर किया जाना है तो इसके लिए विश्वविद्यालय के एमबीए भवन में कंट्रोल रूम को स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना में अनावश्यक दौड़भाग से बचने के लिए सभी महाविद्यालय ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से छात्रों के प्रत्यावेदन तैयार कर प्रेषित करें। व्हाट्सएप नंबर 9997744222 और 8077361507 है।

बरेली कॉलेज में दोबारा खुली वेबसाइट, 116 छात्रों ने कराए पंजीकरण
बरेली कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए वैसे तो वेबसाइट 31 अगस्त को बंद हो गई थी मगर बड़ी संख्या में छात्रों के पंजीकरण रह गए थे। प्रवेश समन्वयक डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि इसे देेखते हुए बुधवार को सुबह छह से शाम चार बजे तक वेबसाइट को दोबारा खोला गया था। इस दौरान 116 छात्रों ने पंजीकरण कराए हैं। इससे पहले कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की 4480 सीटों के लिए करीब आठ हजार पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन