फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One UP-One Card facility starting in e-buses from Monday

One UP-One Card: ई-बसों में प्री-पेड कार्ड से कर सकेंगे यात्रा, किराये में मिलेगी 10 फीसदी छूट

Sun, 19 Nov 2023 05:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Nov 2023 05:58 AM IST
सार

सोमवार से ई-बसों में वन यूपी-वन कार्ड सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इस कार्ड पर यात्री प्रदेश के बरेली समेत 16 महानगरों में संचालित हो रही ई-बसों में कैशलेस यात्रा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
One UP-One Card facility starting in e-buses from Monday
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : संवाद

विस्तार

ई-बसों में सफर करने में कैश की झंझट जल्द ही खत्म हो जाएगी। सोमवार से ई-बसों में वन यूपी-वन कार्ड सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इस कार्ड पर यात्री प्रदेश के बरेली समेत 16 महानगरों में संचालित हो रही ई-बसों में कैशलेस यात्रा कर सकेंगे। इस कार्ड पर यात्रा करने पर किराये में 10 फीसदी तक की छूट भी मिलेगी।

विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार ई-वाहनों के इस्तेमाल पर ज्यादा जोर दे रही है। भविष्य में रोडवेज के बेड़े में भी ई-बसें शामिल करने की योजना है। फिलहाल, प्रदेश के 16 महानगरों में सिटी बस सर्विसेज लिमिटेड के तहत सेवाएं संचालित की जा रही हैं। प्री-पेड कार्ड में यात्री को रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज पर कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लगेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंBareilly: मेरे रुपये चुराता है पति... शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची पत्नी, बताई चौंकाने वाली वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परिचालकों को टिकट बनाने की झंझट से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा ई-बसों से यात्रा करने के लिए मासिक टिकट सुविधा भी शुरू की जाएगी। स्वालेनगर डिपो में सोमवार से इसके लिए काउंटर खोल दिया जाएगा। साथ ही, परिचालकों के पास भी यह कार्ड उपलब्ध होगा।

25 ई-बसों में हर माह 60 हजार लोग कर रहे यात्रा
शहर में संचालित हो रहीं 25 ई-बसों में हर माह औसतन 60 हजार यात्री सफर करते हैं। अप्रैल 2023 तक यह आंकड़ा करीब 46 हजार था। बसों के संचालन का दायरा फरीदपुर, आंवला, शीशगढ़ और शेरगढ़ तक किए जाने के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। शहर में ई-बसों की संख्या बढ़ाकर 50 करने की योजना है। बसों की संख्या बढ़ने के बाद अन्य रूटों पर भी इनका संचालन किया जाएगा।

बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि सोमवार से ई-बसों में कैशलेस सेवा शुरू हो जाएगी। इससे नियमित यात्रा करने वालों को काफी सहूलियत होगी। किराये में भी छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed