फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One thousand people took Trishul initiation

Bareilly News: एक हजार लोगों ने ली त्रिशूल दीक्षा

Mon, 06 Jan 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
One thousand people took Trishul initiation
विश्व हिंदू परिषद के त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में एक हजार लोगों ने त्रिशूल दीक्षा ली।
फरीदपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से रविवार को त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम किया गया। इसमें एक हजार लोगों ने त्रिशूल लेकर दीक्षा ग्रहण की। कार्यक्रम में विहिप जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश बाबर और शाहजहां जैसे आक्रांताओं के नाम से नहीं जाना जाएगा। देश महाराणा प्रताप और शिवाजी के नाम से पहचाना जाएगा। देश में लव जिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको रोकने के लिए एकजुटता बनाकर रखें।
विज्ञापन


रविवार को फरीदपुर में बीसलपुर रोड स्थित एक पैलेस में विहिप जिला अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा की मौजूदगी में कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर रहना है। हिंदुओं को जातिवाद भुलाकर एक सूत्र में बंध कर रहना होगा। तभी हिंदू व हिंदुत्व का कल्याण है। सभी को एक दूसरे की मदद के लिए तत्काल तैयार रहना चाहिए। विहिप संगठन मंत्री मेरठ क्षेत्र सोहन सोलंकी, संत रामहरिदास महाराज, कार्यक्रम अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, एडवोकेट संजय सिंह भदोरिया, कपिल शर्मा, अमित सिंह कुर्मी, देवेंद्र, मनीष जादौन, नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर, एडवोकेट नीरज शर्मा, अमन पांडेय आदि रहे। संवाद

विश्व हिंदू परिषद के त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में एक हजार लोगों ने त्रिशूल दीक्षा ली।

विश्व हिंदू परिषद के त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में एक हजार लोगों ने त्रिशूल दीक्षा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed