{"_id":"6349be72daa05f1c176fee56","slug":"one-more-died-due-bad-road-condition-bareilly-news-bly500845328","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! और कितने मरेंगे... तब गड्ढे भरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! और कितने मरेंगे... तब गड्ढे भरेंगे
विज्ञापन
बरेली। जिले के अफसर गड्ढे में गिरने से हुई मजदूर की मौत के बाद भी नहीं जागे हैं। शहर की सड़कों पर अभी तक पैचवर्क शुरू नहीं हुआ है। कुछ एक-दो सड़कों पर पैचवर्क हुआ है, लेकिन अभी लगभग सभी मुख्य सड़कें छूटी हुई हैं। जहां से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। मिनी बाईपास के कलाम मार्ग के गड्ढे में गिरकर मंगलवार को मजदूर की मौत हुई। विभाग ने उसमें सिर्फ पत्थर डलवा कर इतिश्री कर ली जबकि उसी सड़क के बाकी गड्ढों को ऐसे ही छोड़ दिया गया। विभागों की लापरवाही देखकर ऐसा लगता है मानों अभी और हादसों का इंतजार हो रहा है।
इज्जतनगर स्टेशन के सामने से मिनी बाईपास तिराहे तक कलाम मार्ग पर करीब दो किलोमीटर की रोड पर पचास से अधिक बड़े गड्ढे हैं। यह गड्ढे जानलेवा हो गए हैं। मंगलवार को इन्हीं गड्ढों में एक मजदूर की मौत भी हो चुकी है। उसके बाद भी यहां अभी तक पैचवर्क काम काम शुरू नहीं कराया गया है। इस सड़क पर हुए हादसे स्थल वाले गड्ढे में पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है। इसके अलावा सिटी स्टेशन के सामने सड़क पर भी गड्ढों में सिर्फ पत्थर भरकर छोड़ दिया गया। यहां एक तरफ की सड़क पर ही काम हुआ। दूसरी ओर पैचवर्क का कोई काम ही नहीं हुआ। बदायूं रोड पर तो गड्ढे इतने खतरनाक और बड़े हो गए हैं कि बारिश होते ही गड्ढे तलैया बन जाते हैं। यहां भी पैचवर्क की जगह कुछ बड़े गड्ढों में पत्थर डालकर छोड़ दिया गया और अभी बाकी कोई काम नहीं हुआ। यहां पैचवर्क का काम बीडीए को कराना है।
सपना स्मार्ट सिटी का... लेकिन फिलहाल तो गड्ढे रुला रहे
अधिकारी शहर के लोगों को स्मार्ट सिटी का सपना दिखा रहे हैं। स्मार्ट सिटी तो फिलहाल नहीं दिख रही लेकिन सड़कों के गड्ढे जरूर रूला रहे हैं। शहर की लगभग सड़कों पर गड्ढे हैं, जो लोगों को रूला रहे हैं। दिनभर ट्रैफिक इसी से जाम रहता है। बारादरी से लेकर ईंट पजाया तक, कोहाड़ापीर मार्ग, चौकी चौराहा मार्ग, श्यामगंज मार्ग, किला क्षेत्र की कई सड़कें टूट गई हैं। बारिश निकल जाने के बाद भी यहां पैचवर्क नहीं कराया गया है। पुलिस लाइन के सामने से लेकर चौपुला पुल के नीचे चलना मुश्किल हो गया है। यहां गड्ढों के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा है। सर्विस रोड पूरी तरह गायब हो गई है। डेढ़ से दो फुट गहरे यहां गड्ढे हैं।
विज्ञापन
मिनी बाईपास पर पत्थर आदि डलवाए गए हैं। सड़क की नमी जैसे ही दूर होगी पैचवर्क का पूरा काम होगा। अन्य सड़कों के भी पैचवर्क होंगे। इस पर अध्ययन कर लिया गया है।
एमएम निसार, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी
नगर निगम की सड़कों का सर्वे चल रहा है। जैसे ही पूरा होगा उन्हें धन उपलब्धता के आधार पर ठीक करवाया जाएगा।
बीके सिंह, मुख्य अभियंता, नगर निगम