फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One more death in home isolation and two infected people died too

होम आइसोलेशन में एक और मौत दो और संक्रमितों ने भी दम तोड़ा

Sat, 19 Sep 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
One more death in home isolation and two infected people died too
Corona - फोटो : demo photo

नवाबगंज में बुजुर्ग, भिटौरा के युवक की कोविड एल-3 अस्पताल में थमी सांसें

विज्ञापन
बरेली। दो दिन पहले आवास विकास कॉलोनी में होम आइसोलेशन के दौरान एक बुजुर्ग की मौत के बाद शुक्रवार को भुता के गांव सिमरा में भी एक संक्रमित महिला की घर पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इससे पहले शुक्रवार सुबह कोविड कंट्रोल सेंटर पर महिला की हालत बिगड़ने की सूचना दी लेकिन कोविड अस्पताल में भर्ती कराने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक सिमरा गांव में 36 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। परिवार ने हालत सही बताकर होम आइसोलेशन के दौरान खुद देखरेख करने की जिम्मेदारी ली थी। शुक्रवार को महिला की अचानक तबीयत बिगड़ी तो सुबह साढ़े ग्यारह बजे परिजनों ने कोविड कंट्रोल सेंटर पर सूचना दी। महिला को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराने को कहा गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। एसीएमओ के मुताबिक संक्रमित महिला पक्षाघात और उच्च रक्तचाप से भी ग्रसित थी। फतेहगंज पश्चिमी के भिटौरा गांव में रहने वाले एक 34 वर्षीय युवक और नवाबगंज मोहल्ला काहरान के 82 वर्षीय संक्रमित की भी मौत हो गई। मृतकों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed