{"_id":"6225c88d00c3816f2b2d2a13","slug":"one-more-corruption-complaint-registered-against-two-police-personnel-of-surveillance-cell-in-izatnagar-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जतनगर में भ्रष्टाचार: सर्विलांस सेल के दो सिपाहियों पर वसूली का एक और मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जतनगर में भ्रष्टाचार: सर्विलांस सेल के दो सिपाहियों पर वसूली का एक और मामला दर्ज
Mon, 07 Mar 2022 02:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 07 Mar 2022 02:26 PM IST
सार
बरेली में दो सिपाहियों के खिलाफ जेल भेजने की धमकी देकर पैसे वसूलने को लेकर दो शिकायतें दर्ज हुई हैं। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दो पुलिस सिपाहियों के खिलाफ एक और वसूली का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी सिपाही एसपी सिटी कार्यालय में सर्विलांस सेल में तैनात हैं। शांति विहार के श्यामपाल ने एसएसपी से शिकायत करके दोनों पर मोबाइल चोरी में जेल भेजने के धमकी देकर आठ हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले दोनों सिपाहियों के खिलाफ इज्जतनगर थाना में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में पीड़ित राजकुमार का कहना है कि पिछले दिनों उक्त सिपाहियों ने उसको मोबाइल चोरी के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर 10 हजार वसूल लिए थे। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
इससे पहले दोनों सिपाहियों के खिलाफ इज्जतनगर थाना में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में पीड़ित राजकुमार का कहना है कि पिछले दिनों उक्त सिपाहियों ने उसको मोबाइल चोरी के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर 10 हजार वसूल लिए थे। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन