फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One infected died during treatment, 25 new infected found

खीरी में 13 दिन में 24 तमंचे हुए बरामद

Fri, 28 May 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
One infected died during treatment, 25 new infected found

आखिर कहां से आ रही तमंचे की खेप, पुलिस का दावा अवैध फैक्ट्रियां करा चुके हैं बंद
विज्ञापन

तमंचे पर डिस्को करने से भी नहीं हिचक रहे लोग, अब तक कई वीडियो हो चुके हैं वायरल

लखीमपुर खीरी। जनपद में बड़ी संख्या में अवैध तमंचे बरामद किए जा रहे हैं। इस महीने 13 दिन में 24 तमंचे बरामद किए जा चुके हैं। जाहिर है कि जनपद के अंदर अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों में तमंचे बन रहे हैं या फिर दूसरे जनपदों से तमंचे मंगाकर यहां सप्लाई की जा रही है। पुलिस थाने की कार्रवाई तमंचे की बरामदगी तक ही सीमित है, लेकिन इनकी सप्लाई/ निर्माण होने के ठिकाने तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे हैं।
अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव के चलते पुलिस ने लाइसेंसी शस्त्रों को तो जमा करा लिया था, लेकिन अवैध तमंचों पर अंकुश नहीं लगा पाई। इससे आए-दिन तमंचे बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। दो मई 2021 को फूलबेहड़ पुलिस ने एक अभियुक्त को 12 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सात मई 2021 को मोहम्मदी पुलिस ने एक, पसगवां पुलिस ने दो और भीरा पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया, जो सभी 315 बोर के थे। नौ मई को मोहम्मदी पुलिस ने एक और पलिया पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया था। 11 मई को पसगवां पुलिस ने दो और तिकुनिया पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 13 मई को सदर कोतवाली, मोहम्मदी और निघासन पुलिस ने एक-एक तमंचा बरामद किया था। 14 मई को गोला पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया। 15 मई को मोहम्मदी पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया। 16 मई को पलिया पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा बरामद करने का दावा किया था। 19 मई को मैलानी पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया। 20 मई को मितौली और सदर कोतवाली पुलिस ने एक-एक तमंचा बरामद किया। 21 मई को ईसानगर और खीरी पुलिस ने एक-एक तमंचा बरामद किया। 22 मई को निघासन पुलिस ने दो तमंचे बरामद किए। 23 मई को मोहम्मदी पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। सबसे ज्यादा मोहम्मदी पुलिस ने पांच तमंचे बरामद किए हैं, जबकि पसगवां पुलिस ने दूसरे नंबर पर रहते हुए चार तमंचे बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जनपद के अंदर अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। तो सवाल है कि यह तमंचे अब कहां से आए रहे हैं।

जनपद के अंदर संचालित शस्त्र फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस कार्रवाई में अभियुक्तों के पास से तमंचे बरामद होने के मामले बढ़े हैं, जिनमें विधिक कार्रवाई की जा रही है। आसपास के जनपदों से तमंचे की अभियुक्तों द्वारा खरीदे जाने की संभावना है। फिर भी सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि क्षेत्र में कहीं शस्त्र फैक्ट्री चलाई जा रही है, तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करें।
- विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed