फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One dead and five injured in tractor trolley collision in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की टक्कर में एक की मौत, पांच लोग घायल, सीएचसी पर लगी भीड़

Tue, 19 Nov 2024 10:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी/पलियाकलां
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी/पलियाकलां Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 19 Nov 2024 10:03 PM IST
सार

सभी लालपुर ढाका से गन्ना छीलने डिग्री कॉलेज के पास आए हुए थे और वापस करके लालपुर ढाका पकरिया वापस जा रहे थे। घटना के बाद मार्ग पर काफी अफरा-तफरी मची रही और अस्पताल परिसर में भी लोगों की भीड़ का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
One dead and five injured in tractor trolley collision in Lakhimpur Kheri
सीएचसी पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर दो ट्रैक्टर-ट्रालियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें कई लोग नीचे दबकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉली को उठाया तो उसमें दबे एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि पांच घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और यहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद घटनास्थल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी भीड़ का तांता लगा रहा। 

विज्ञापन


पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर लालपुर ढाका पकरिया के पास तेज रफ्तार आ रही दो ट्रैक्टर-ट्रालियों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद एक ट्रॉली मौके से ही पलट गई और उसके नीचे कई लोगों के दबने की बात कही जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और ट्रॉली को उठाया गया तो उसके नीचे लालपुर ढाका के पकरिया गांव निवासी 55 वर्षीय जोगेंद्र कुमार पुत्र सुंदरलाल की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

जबकि हरवंश पुत्र घनश्याम निवासी पकरिया, शिवरतन पुत्र नगीना, हरविंदर पुत्र आशाराम, अरविंद पुत्र दुजई, मुन्नी पत्नी शिवरतन आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां इनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद मार्ग पर काफी अफरा-तफरी मची रही और अस्पताल परिसर में भी लोगों की भीड़ का तांता लगा रहा। बताया जाता है कि यह सभी लालपुर ढाका से गन्ना छीलने डिग्री कॉलेज के पास आए हुए थे और वापस करके लालपुर ढाका पकरिया वापस जा रहे थे। जिसके बाद संपूर्णानगर मार्ग पर यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed