फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One and a half lakh prize smuggler Taimur alias Bhola surrendered in Delhi

डेढ़ लाख के इनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला ने दिल्ली में किया समर्पण

Fri, 17 Sep 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh prize smuggler Taimur alias Bhola surrendered in Delhi
तैमूर उर्फ भोला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फरीदपुर के गांव बेहरा निवासी तैमूर पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख और बरेली पुलिस ने घोषित कर रखा है 50 हजार का इनाम

विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर के गांव बेहरा के कुख्यात स्मैक तस्कर तैमूर उर्फ भोला ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की नारकोटिक्स सेल में समर्पण कर दिया। वह लंबे समय से फरार था। दिल्ली पुलिस ने उस पर एक लाख और बरेली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
पिछले दिनों फरीदपुर पुलिस ने भोला के फूफा पढ़ेरा गांव के प्रधान शहीद खान को 20 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस भोला की भी लंबे समय से तलाश कर रही थी, लेकिन वह कभी हाथ नहीं आया। दिल्ली पुलिस को भी उसकी तलाश थी। हालांकि पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी थी। बरेली पुलिस ने उस पर घोषित 25 हजार के इनाम को पिछले दिनों बढ़ाकर 50 हजार कर दिया था। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस भोला के रिश्तेदारों पर लगातार दबाव बना रही थी। इसके चलते ही बृहस्पतिवार को उसने दिल्ली में नारकोटिक्स सेल में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

पढ़ेरा के स्मैक तस्कर प्रधान का एक और साथी गिरफ्तार

फरीदपुर। पढ़ेरा के स्मैक तस्कर प्रधान शहीद खान के जेल जाने के बाद उसके 20 साथियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें 19वें नंबर पर बीसलपुर रोड मोहल्ला मिर्धान निवासी वसीम था, इसे बृहस्पतिवार को 105 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह के मुताबिक शहीद खान के जेल जाने के बाद भी वसीम स्मैक तस्करी के धंधे में लगा हुआ था। बुधवार रात वह स्मैक की खेप पहुंचाने जा रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया। उसके पास से 105 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और बाइक बरामद हुई। वसीम पढ़ेरा के स्मैक तस्कर प्रधान के साथ धंधा करता था। वह उससे स्मैक मंगवाता था और फिर सप्लाई करता था। वहीं कस्बे के लोगों का कहना है कि वसीम के परिवार का एक व्यक्ति नगर पालिका परिषद में ठेकेदारी करता है। उसी की आड़ में वसीम स्मैक का धंधा करके अपनी संपत्ति बढ़ा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed