{"_id":"614e351d8ebc3e2be51cb31f","slug":"on-the-question-of-export-promotion-the-entrepreneur-said-first-improve-the-condition-of-the-highway-bareilly-news-bly4606790165","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्यात प्रोत्साहन के सवाल पर उद्यमी, बोले- पहले हाईवे की दशा तो सुधारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्यात प्रोत्साहन के सवाल पर उद्यमी, बोले- पहले हाईवे की दशा तो सुधारें
सार
वाणिज्य सप्ताह के तहत विकास भवन में हुई कॉन्क्लेव, बैंक लोन और एनओसी की समस्याएं भी गिनाईं
विज्ञापन
अपर आयुक्त को ज्ञौपन सौंपते व्यापारी।
विस्तार
अफसरों ने किया दिक्कतों का जल्द समाधान कराने का वादा
विज्ञापन
संतोष गंगवार बोले- सरकारी योजनाओं का फायदा उठाएं उद्यमी
बरेली। वाणिज्य सप्ताह के तहत निर्यात प्रोत्साहन के लिए शुक्रवार को आयोजित कॉन्क्लेव में उद्यमियों ने सड़कों की खराब हालत, एनओसी और बैंक लोन की मंजूरी में आने वाली दिक्कतों को उठाया तो अफसरों पर साफ जवाब देते नहीं बना। हालांकि अफसरों ने वादा किया कि उद्यमियों की ओर से उठाई गई दिक्कतों का जल्द समाधान करने की कोशिश की जाएगी।
कॉन्क्लेव में उद्यमियों की ओर से सबसे ज्यादा जोर दुर्दशाग्रस्त सड़कों और बैंक लोन न मंजूर होने की दिक्कतों पर दिया। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी लोन प्रकरणों का आसानी से निस्तारण नहीं करते। मीरगंज के विधायक डीसी वर्मा ने भी उद्यमियों की इस शिकायत पर सहमति जताई और डीएम से इसका संज्ञान लेने को कहा। उद्यमियों ने कहा कि उद्योग लगाने के लिए एनओसी मिलने में भी तमाम तरह की दिक्कतें आती हैं। प्रशासनिक उच्चाधिकारी कई बार इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
उद्यमियों ने कहा कि सड़कों के रास्ते माल भेजना मुश्किल हो गया है। सड़कें खराब होने का खामियाजा उद्यमियों को भुगतना पड़ता है। उन्हें इसकी वजह से परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि यह हैरतअंगेज है कि लखभनऊ हाईवे पर सीतापुर फोरलेन का काम 10 साल से ज्यादा समय से अधूरा पड़ा है। ऐसा ही हाल दूसरी सड़कों का है। शहर तक में सड़कों का बुरा हाल है। ऊपर से लखनऊ की फ्लाइट भी अब तक शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में उद्यमियों को खुद आने-जाने में भारी मुश्किल उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों ने मांग रखी कि उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए सिंगल स्टेज विंडो शुरू की जाए ताकि बिना भागदौड़ नया उद्योग लगाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। बैठक में मेयर और शहर विधायक ने भी सिंगल विंडो सिस्टम जल्द शुरू कराने को कहा। मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार ने उद्यमियों से सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल ने कार्यक्रम में उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
डीएम बोले- फोरलेन होंगी सड़कें, लखनऊ की फ्लाइट दिवाली बाद
उद्यमियों की ओर से सड़कों की हालत पर सवाल उठाए जाने पर डीएम ने बताया कि शहर में प्रवेश वाले सभी मुख्य मार्गों को चार और छह लेन करने का काम किया जा रहा है। लखनऊ की फ्लाइट भी दीपावली के बाद शुरू कर दी जाएगी।
उद्यमियों ने लगाए स्टॉल
एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए निर्यातकों ने स्टॉल भी लगाए। कॉन्क्लेव में कुल 20 स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर जरी-जरदोजी, बांस-बेंत समेत अन्य उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
बैंक लोन के लिए हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खराब सड़कों की वजह से भी माल बाहर भेजने में दिक्कतें होती हैं। एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव के दौरान ये सभी दिक्कतें अफसरों के सामने रखी गई। उम्मीद है कि जल्द कुछ समाधान होगा। - उन्मुक्त संभव, उद्यमी
बरेली-सीतापुर हाईवे लंबे समय से बदहाल है। इस वजह से माल भेजने और मंगाने में दिक्कत होती है। लखनऊ के लिए फ्लाइट भी अब तक शुरू नहीं हुई है। बैठक में लखनऊ के लिए फ्लाइट जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की गई। - अभिनव अग्रवाल, उद्यमी
विज्ञापन
संतोष गंगवार बोले- सरकारी योजनाओं का फायदा उठाएं उद्यमी बरेली। वाणिज्य सप्ताह के तहत निर्यात प्रोत्साहन के लिए शुक्रवार को आयोजित कॉन्क्लेव में उद्यमियों ने सड़कों की खराब हालत, एनओसी और बैंक लोन की मंजूरी में आने वाली दिक्कतों को उठाया तो अफसरों पर साफ जवाब देते नहीं बना। हालांकि अफसरों ने वादा किया कि उद्यमियों की ओर से उठाई गई दिक्कतों का जल्द समाधान करने की कोशिश की जाएगी।
कॉन्क्लेव में उद्यमियों की ओर से सबसे ज्यादा जोर दुर्दशाग्रस्त सड़कों और बैंक लोन न मंजूर होने की दिक्कतों पर दिया। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी लोन प्रकरणों का आसानी से निस्तारण नहीं करते। मीरगंज के विधायक डीसी वर्मा ने भी उद्यमियों की इस शिकायत पर सहमति जताई और डीएम से इसका संज्ञान लेने को कहा। उद्यमियों ने कहा कि उद्योग लगाने के लिए एनओसी मिलने में भी तमाम तरह की दिक्कतें आती हैं। प्रशासनिक उच्चाधिकारी कई बार इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
उद्यमियों ने कहा कि सड़कों के रास्ते माल भेजना मुश्किल हो गया है। सड़कें खराब होने का खामियाजा उद्यमियों को भुगतना पड़ता है। उन्हें इसकी वजह से परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि यह हैरतअंगेज है कि लखभनऊ हाईवे पर सीतापुर फोरलेन का काम 10 साल से ज्यादा समय से अधूरा पड़ा है। ऐसा ही हाल दूसरी सड़कों का है। शहर तक में सड़कों का बुरा हाल है। ऊपर से लखनऊ की फ्लाइट भी अब तक शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में उद्यमियों को खुद आने-जाने में भारी मुश्किल उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
उद्यमियों ने मांग रखी कि उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए सिंगल स्टेज विंडो शुरू की जाए ताकि बिना भागदौड़ नया उद्योग लगाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। बैठक में मेयर और शहर विधायक ने भी सिंगल विंडो सिस्टम जल्द शुरू कराने को कहा। मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार ने उद्यमियों से सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल ने कार्यक्रम में उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
डीएम बोले- फोरलेन होंगी सड़कें, लखनऊ की फ्लाइट दिवाली बाद
उद्यमियों की ओर से सड़कों की हालत पर सवाल उठाए जाने पर डीएम ने बताया कि शहर में प्रवेश वाले सभी मुख्य मार्गों को चार और छह लेन करने का काम किया जा रहा है। लखनऊ की फ्लाइट भी दीपावली के बाद शुरू कर दी जाएगी।उद्यमियों ने लगाए स्टॉल
एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए निर्यातकों ने स्टॉल भी लगाए। कॉन्क्लेव में कुल 20 स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर जरी-जरदोजी, बांस-बेंत समेत अन्य उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।बैंक लोन के लिए हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खराब सड़कों की वजह से भी माल बाहर भेजने में दिक्कतें होती हैं। एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव के दौरान ये सभी दिक्कतें अफसरों के सामने रखी गई। उम्मीद है कि जल्द कुछ समाधान होगा। - उन्मुक्त संभव, उद्यमी