फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now you can book e-buses for weddings and picnics in Bareilly

Bareilly News: अब शादी और पिकनिक के लिए बुक करा सकेंगे ई-बसें, जानिए कितना देना होगा किराया

Wed, 02 Oct 2024 05:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2024 05:37 AM IST
सार

अब आम लोग भी शादी, पार्टी, पिकनिक समेत अन्य निजी कार्यक्रमों के लिए ई सिटी बस बुक करा सकेंगे। बुकिंग सुविधा शाम छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक मिलेगी।

विज्ञापन
Now you can book e-buses for weddings and picnics in Bareilly
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शाहजहांपुर सिटी बस की तर्ज पर अब बरेली सिटी बसों को भी घंटे व किलोमीटर के आधार पर चार्टर्ड बुकिंग पर लिया जा सकेगा। मंगलवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बरेली सिटी व शाहजहांपुर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड बोर्ड बैठक में इसे स्वीकृति देने के साथ दरें भी तय कर दी गईं।

विज्ञापन


बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के तहत शहर में चार रूटों पर 24 ई-बसों का संचालन हो रहा है। एक बस ऑनरोड नहीं है। बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को सभी बसों को ऑनरोड करने के निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि लोड फैक्टर बढ़ाने के लिए सिटी बस सेवा के तहत संचालित ई-बसों को चार्टर्ड बुकिंग पर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


आम लोग भी शादी, पार्टी, पिकनिक समेत अन्य निजी कार्यक्रमों के लिए बस बुक कर सकेंगे। बुकिंग सुविधा शाम छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक मिलेगी। बैठक में डीएम रविंद्र कुमार, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, आरटीओ कमल प्रसाद गुप्ता, आरएम दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगी चार्टड/निजी बुकिंग दरें
  • चार घंटे या 60 किमी दूरी के लिए 5,000 रुपये और पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त।
  • आठ घंटे या 100 किमी दूरी के लिए 8,000 रुपये और पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त।
  • 12 घंटे या 120 किमी दूरी के लिए 10,000 रुपये और पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त।
इन मार्गों पर हो रहा ई-बसों का संचालन
जंक्शन से शीशगढ़ वाया फतेहगंज, जंक्शन से शेरगढ़ वाया फतेहगंज, स्वाले नगर मिनी बाईपास से फरीदपुर और स्वाले नगर मिनी बाईपास से मनौना धाम वाया आंवला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed