{"_id":"60f1d8088ebc3ec75e618f88","slug":"on-devshayani-ekadashi-20-auspicious-work-will-be-closed-for-four-months-bareilly-news-bly4532813112","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवशयनी एकादशी 20 को, चार माह के लिए बंद होंगे शुभ कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवशयनी एकादशी 20 को, चार माह के लिए बंद होंगे शुभ कार्य
विज्ञापन
भगवान विष्णु
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहते हैं। यह एकादशी 20 जुलाई मंगलवार को मनाई जाएगी। पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु का एक रूप राजा बलि के राज्य में निवास करता है और दूसरा रूप जल में शयन करता है। इस एकादशी से चातुर्मास शुरू होता है। इस काल में यज्ञोपवीत, विवाह, दीक्षाग्रहण, गृहप्रवेश, यज्ञ, प्राणप्रतिष्ठा, गोदान आदि जितने भी शुभ कार्य हैं, सभी वर्जित होते हैं।
देवशयनी एकादशी को व्रत रखकर भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है। जो व्यक्ति व्रत रखने में असमर्थ हैं, उन्हें भगवान विष्णु का केवल पूजन करना चाहिए। अपने सामर्थ्य के अनुसार मंत्रोपचार और षोडशोपचार कर सकते हैं। भगवान के विग्रह को जल, दूध, दही, शर्करा और शहद से स्नान कराकर फिर जल से स्नान कराना चाहिए। इसके भगवान का शृंगार कर उन्हें भोग लगाना चाहिए। पंडित राकेश पांडेय ने बताया कि यह कुछ भी न हो सके तो मात्र तुलसी के पत्र से भगवान विष्णु की पूजा करना और अगले दिन ब्राह्मणों के चरणों में पुष्प अर्पित कर पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।