फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old woman dies after being hit by train

Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

Sun, 25 Aug 2024 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies after being hit by train
फतेहगंज पूर्वी। शनिवार दोपहर दो बजे बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक 70 वर्ष वृद्धा अप लाइन पर शाहजहांपुर की तरफ से आ रही जोधपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने महिला की शिनाख्त करवाने की कोशिश की। महिला के पास मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने कॉल किया तो उनकी बेटी से बात हुई, तब महिला की शिनाख्त मंजू देवी निवासी गांव सिमरा गौंटिया थाना गढ़िया रंगीन शाहजहांपुर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि महिला का धेवता विवेक चौकी पर पहुंचा और उसने बताया कि महिला उसकी नानी हैं। शनिवार सुबह वह अपनी बेटी के घर जलालाबाद से अपने गांव जा रही थीं, उन्हें सुनाई नहीं देता था। तभी बिलपुर क्राॅसिंग पार करते समय घटना हो गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन महिला सुन नहीं पाई। हादसे का शिकार हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed