फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old coins jingle in the museum, typewriter tells history

Bareilly News: संग्रहालय में खनक रहे पुराने सिक्के, टाइप राइटर बयां कर रहा इतिहास

Sun, 12 Apr 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 12 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Old coins jingle in the museum, typewriter tells history
बरेली। बरेली कॉलेज के इतिहास संग्रहालय में विद्यार्थी आधुनिक इतिहास का ज्ञान ले रहे हैं। शनिवार को संग्रहालय में आए विद्यार्थियों ने वर्ष 1840 से 2015 तक संचालित नोटों व सिक्कों के बारे में जानकारी ली। 1857 की क्रांति में कॉलेज के योगदान के बारे में जानकारी ली। छात्र-छात्राओं ने बताया कि यहां उनको प्रोजेक्ट व रिसर्च से संबंधित सामग्री जुटाने में काफी सहायता मिलती है। म्यूजियम में मदर टेरेसा के बरेली आगमन व उनके संबोधन की भी जानकारी संरक्षित है। यहां वर्ष 1937-38 में छपे कॉलेज के पहले प्राॅस्पेक्टस के बारे में भी जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

संग्रहालय के समन्वयक व क्यूरेटर डॉ. शफीक उद्दीन ने बताया कि वर्ष 2018 में इसकी स्थापना हुई। यहां अधिकतर सामान शहरवासियों व अन्य लोगों से दान में मिला है। इसमें साइंटिफिक कैलकुलेटर, टाइपराइटर, शहर में आया पहला कैमरा व वीडियो कैमरा, ग्रामोफोन व अन्य वस्तुएं संरक्षित हैं। इसके विस्तार को लेकर प्राचार्य से चर्चा चल रही है। मौजूदा हॉल का भी जीर्णोद्धार किया जा सकता है। पास में बने पांचाल संग्रहालय हॉल में भी आधुनिक इतिहास से जुड़ी वस्तुओं का संग्रह किया जा सकता है।
विज्ञापन

विद्यार्थी बोले- संग्रहालय में होता है ज्ञानवर्धन

आधुनिक इतिहास मेरा पसंदीदा विषय है। इसलिए इस म्यूजियम में आना मेरे लाभकारी है। जब भी आते हैं तो कुछ नई जानकारी मिलती है। - नूरी, एमए द्वितीय सेमेस्टर

यहां काफी पुरानी चीजें हैं। लोगों को अपने पूर्वजों की चीजें सहेजने के लिए स्थान चाहिए और ये हमारे लिए पठन-पाठन का विषय बन रही हैं। - मनतशा, एमए द्वितीय सेमेस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं पहली बार यहां आया हूं। अब तक नहीं पता था कि यहां सिक्कों व नोटाें का भी संग्रह है। मैं यहां के लिए वस्तुएं जुटाने में सहयोग करूंगा। - संजीव, एमए द्वितीय वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed