फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers will ask migrants .. what work is needed

प्रवासियों से पूछेंगे अफसर.. क्या काम चाहिए

Mon, 13 Jul 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Officers will ask migrants .. what work is needed
labour migration - फोटो : demo photo

सभी ब्लॉक में बीडीओ की अध्यक्षता में आज से होगी काउंसलिंग
विज्ञापन

29 जुलाई तक चलेगी, कुशल श्रमिकों पर ध्यान देने का निर्देश

बरेली। प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए हर स्तर की तैयारी हो रही है। इसके लिए आज से काउंसलिंग की जाएगी। बीडीओ की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति प्रवासी मजदूरों के अपलोड डाटा के अनुसार काउसंलिंग कर सीडीओ को रिपोर्ट देगी। 13 जुलाई से ब्लॉक मझगंवा से काउंसलिंग शुरू होगी और यह सभी पंद्रह ब्लॉकों में ब्लॉक स्तर पर ही 29 जुलाई तक चलेगी। सभी विभाग इसमें मदद करेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखने को कहा गया है।

जिला स्तरीय मुख्य समिति का अध्यक्ष सीडीओ को को बनाया गया है। इसके अलावा हेल्प डेस्क का भी गठन हर ब्लॉक में इसी उद्देश्य से किया गया है। इस समिति में जिला रोजगार सहायता अधिकारी सदस्य सचिव, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य, जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक, उपायुक्त उद्योग, संबंधित खंड विकास अधिकारी और रोजगार योजनाओं से संबंधित विभागों के अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जा चुका है। काउसंलिंग के साथ साथ जो श्रमिक अपने काम की जगहों पर वापस लौटना चाहते हैं, उनकी भी मदद जिलास्तरीय हेल्प डेस्क करेगी। इसके अलावा प्रवासी श्रमिकों के लिए सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर एक नया एप्लीकेशन ‘सेवामित्र’ तैयार कराया गया है। अकुशल-कुशल श्रमिकों का डाटा अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed