{"_id":"6522888235c012208c02c907","slug":"number-of-dengue-patients-crosses-200-in-bareilly-2023-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वास्थ्य विभाग के दावे फेल... डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 200 के पार, शहर के कई वार्ड चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वास्थ्य विभाग के दावे फेल... डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 200 के पार, शहर के कई वार्ड चपेट में
Sun, 08 Oct 2023 04:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Oct 2023 04:16 PM IST
सार
बरेली में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। अब तक 16 वार्डों में डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। देहात में भी मरीज मिल रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के 213 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
डेंगू बुखार के मामले बढ़े
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में स्वास्थ्य विभाग के दावों के बीच बेकाबू हो रहे डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। शनिवार को 15 नए मरीज मिलने के बाद डेंगू ने जिले में दोहरे शतक का आंकड़ा पार कर लिया। हर दिन डेंगू के करीब सौ संदिग्ध मरीज मिल रहे हैं। अब तक 16 वार्डों में मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हवा में हल्की ठंड घुलने के बाद मलेरिया के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक मलेरिया के 3212 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, डेंगू के मामले 213 हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly: अफसरों ने जिले में छुट्टा पशुओं की संख्या 387 बताई, पशुधन मंत्री बोले- आपके आंकड़े झूठे
विज्ञापन
शहर में सर्वाधिक प्रभावित इलाका बानखाना है, जबकि पिछले साल सीबीगंज डेंगू क्लस्टर बना था। जहां केस बढ़ रहे हैं, वहां डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर्स की टीम मरीजों का फॉलोअप करने के साथ लोगों को बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं।
आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक डेंगू के मामले एक साल के अंतराल पर बढ़ते-घटते रहते हैं। पर दो साल बाद तीसरे साल भी डेंगू का हमला थम नहीं रहा। ये स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।
डेंगू के 337 संदिग्ध मरीज मिले
जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे बुखार के मरीजों की कार्ड जांच में डेंगू के 337 संदिग्ध मरीज मिले। हालांकि, इसके अलावा निजी मेडिकल कॉलेज, निजी लैब में भी जांच हो रही है। सिर्फ एलाइजा पॉजिटिव मरीज ही स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में होते हैं। संदिग्ध मरीजों को डेंगू पॉजिटिव बताकर कई अस्पतालों पर भारी बिल बनाने का भी आरोप है।

जरूरी कार्रवाई के लिए टीमों का संकट
अधिकारियों के मुताबिक डेंगू के केस जहां निकलते थे, वहां क्लस्टर बनना तय माना जाता है। लिहाजा, सोर्स रिडक्शन यानी निरोधात्मक कार्रवाई में आसान होती थी। पर इस साल अब तक जिले के 15 ब्लॉक और शहर के 16 वार्ड में मरीज मिल चुके हैं। अलग-अलग स्थानों पर जरूरी कार्रवाई के लिए टीमों का संकट है। बानखाना और भोजीपुरा को ही फिलहाल डेंगू क्लस्टर बनने की संभावना जताई जा रही है।