फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now traveling will not be allowed on waiting and RAC tickets

अब वेटिंग और आरएसी टिकट पर नहीं होगी रेल यात्रा, बदल गए हैं और भी नियम

Fri, 29 May 2020 01:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 29 May 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Now traveling will not be allowed on waiting and RAC tickets
train ticket booking - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रेलवे आम नागरिकों के लिए एक जून से 100 जोड़ी ट्रेनें शुरू करने जा रही है, लेकिन इस बार यात्रियों का सफर कई बदले हुए नियमों के साथ होगा। इसमें मुख्य यह है कि ट्रेन की सामान्य बोगी में भी आरक्षित टिकट के साथ ही यात्रा संभव हो सकती है। इसके अलावा वेटिंग टिकट या आरएसी पर यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। वेटिंग टिकट वाले यात्री को प्लेटफार्म पर आने की अनुमति नहीं होगी। बावजूद इसके बड़ी संख्या में यात्रियों ने कई ट्रेनों में वेटिंग और आरएसी में टिकट बुक करा रखे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम मान सिंह मीणा के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए यात्रा के नियमों में भारी बदलाव किया है। उनके मुताबिक, स्टेशनों पर सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में किया जाएगा। सबसे खास यह है कि जिन यात्रियों के पास कंफर्म टिकट होगा केवल उन्हें ही प्लेटफार्म पर प्रवेश मिलेगा। कोच में चढ़ने से पहले यात्री का स्वास्थ्य जांचा जाएगा, संदिग्ध पाए जाने पर यात्री का टिकट रद्द कर उसे पूरा रिफंड दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए यात्री तो करीब डेढ़ घंटा पहले प्लेटफार्म पर पहुंचना होगा। यात्री को ट्रेन में भी फेस कवर/मास्क पहनना जरूरी होगा, वहीं मोबाइल में आरोग्य सेतु एप भी अनिवार्य रहेगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन के भीतर कोई लिनेन, कंबल और पर्दे उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी दी कि वह अपना लिनेन, भोजन और पानी साथ लेकर यात्रा करें। एसी कोचों के भीतर का तापमान उपयुक्त रूप से नियंत्रित रखा जाएगा। यात्रियों को कम सामान के साथ सफर करने की सलाह दी जाती है। सभी स्टेशनों पर खानपान के स्टाल खुले रहेंगे। 

टिकट कंफर्म नहीं तो प्लेटफार्म पर भी नहीं घुस सकेंगे यात्री

नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ मेल, आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस और आनंद विहार-गाजीपुर सुहेलदेव एक्सप्रेस में लोगों ने बड़ी संख्या में वेटिंग और आरएसी में टिकट बुक कराए हुए हैं। एडीआरएम ने साफ कहा है कि अगर टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो यात्री को प्लेटफार्म पर घुसने की अनुमति नहीं होगी। यहां बता दें कि श्रमजीवी और लखनऊ मेल में दो सौ और सत्याग्रह और सुहेलदेव में 80 के आसपास वेटिंग चल रही है। एडीआरएम की अपील है कि अगर टिकट कंफर्म होने का मेसेज न आए तो वह स्टेशन न आएं। यहां बता दें दि रेलवे ने यात्रा से 30 दिन पहले टिकट बुक करने की सुविधा शुरू की हुई है। वहीं टिकट का रिफंड 180 दिन के भीतर लिया जा सकता है।

 

जंक्शन पर बनेंगे पांच चेकिंग प्वाइंट 

एक जून से जंक्शन के मुख्य गेट के अलावा सभी एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे। जंक्शन के रिजर्वेशन आफिस के पास बने वेटिंग हाल में सभी यात्रियों को रोका जाएगा। जंक्शन पर जब एक ट्रेन खड़ी होगी तो दूसरी ट्रेन को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वेटिंग हाल में ही टिकट चेक और थर्मल स्क्रीनिंग होगी। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया कि जंक्शन पर आरपीएफ जीआरपी के अलावा होमगार्ड को नियुक्त किया जाएगा। जंक्शन पर पांच चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। गुरुवार को ट्रायल भी हुआ।  

अब दो बार बनेगा आरक्षण का चार्ट

ट्रेन के प्रस्थान करने के कम से कम चार घंटे पहले पहले और दो घंटे पहले दूसरा चार्ट तैयार किया जाएगा। रेलवे की इस सुविधा से यात्री अब अपनी टिकट यात्रा से दो घंटे पहले भी रद्द कर देंगे, जिससे वेटिंग में यात्री का टिकट कंफर्म हो सकेगा। ट्रेन में कोई भी अनारक्षित कोच नहीं होगा।

एक जून से दौड़ेगी काठगोदाम-देहरादून जनशताब्दी  

इज्जतनगर रेल मंडल भी काठगोदाम-देहरादून जनशताबेन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन एक जून से ही शुरू होने जा रहा है। इज्जतनगर मंडल की सीनियरसीडीएम श्रीमती नीतू के मुताबिक, यह ट्रेन लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, रामपुर, मुरादाबाद, हरिद्वार होते हुए देहरादून तक जाएगी। वेटिंग और आरएसी टिकट पर यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed