{"_id":"681715c40811e3770405da69","slug":"now-train-will-run-on-water-50-meters-distance-will-be-covered-with-250ml-water-2025-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब पानी से दौड़ेगी ट्रेन: 250ML पानी से 50मीटर की दूरी होगी तय, कॉलेज के छात्रों ने तैयार की इंडियन वाटर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पानी से दौड़ेगी ट्रेन: 250ML पानी से 50मीटर की दूरी होगी तय, कॉलेज के छात्रों ने तैयार की इंडियन वाटर ट्रेन
Sun, 04 May 2025 12:53 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 04 May 2025 12:53 PM IST
सार
यह प्रयास मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को भी मजबूती प्रदान करेगा। इसका इंजन पर्यावरण अनुकूल तकनीक पर निर्धारित है।
विज्ञापन
ईंजन के मॉडल के साथ विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच साल की मेहनत के बाद इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में कैंटीन संचालक के पुत्र गोपाल और इसी कॉलेज की रहीं तीन छात्राओं ने मिलकर इंडियन वाटर ट्रेन बनाई है। यह 250 मिलीलीटर पानी से 50 मीटर की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुके गोपाल व नीट की तैयारी कर रहीं लाएबा और काशिफा ने इसे बनाया है। वहीं, इस बार 12वीं पास की यास्मीन ने भी योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल की मेहनत के बाद इस ट्रेन को बनाने में सफलता मिल सकी है। गोपाल के पिता इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में कैंटीन संचालक हैं। गोपाल ने बताया कि यह मॉडल इंडियन लोकोमोटिव का लघु संस्करण है, जो केवल 250 मिलीलीटर पानी में 50 मीटर की दूरी तय करता है।
यह प्रयास मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को भी मजबूती प्रदान करेगा। इसका इंजन पर्यावरण अनुकूल तकनीक पर निर्धारित है।