{"_id":"61b3a48d2b091a29484f8b60","slug":"now-the-doors-of-sai-center-open-for-the-hockey-players-of-bareilly-bareilly-news-bly468794446","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बरेली के हॉकी खिलाड़ियों के लिए भी खुले साई सेंटर के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बरेली के हॉकी खिलाड़ियों के लिए भी खुले साई सेंटर के द्वार
विज्ञापन
साई स्टेडियम।
12 फार्म हुए जमा, जल्द कराया जाएगा ट्रायल
चयनित खिलाड़ियों का साई कराएगा जीवन बीमा
बरेली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सेंटरों में अब हॉस्टल में रहने वाले खिलाड़ियों के अलावा बाहरी खिलाड़ी प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे। इसकी बरेली साई सेंटर ने दिल्ली स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण को पत्र लिखकर जानकारी भी दे दी है। बरेली केंद्र के इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि डे-बोर्डिंग खिलाड़ियों के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 12 आवेदन आए हैं। 60 से 100 खिलाड़ियों के आवेदन मिलने पर ट्रायल कराया जाएगा।
प्रशिक्षण के लिए चयन प्रक्रिया में 18 साल से कम उम्र के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। इसमें भी केवल हॉकी खिलाड़ियों के लिए ही ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच के बाद उनका बैटरी टेस्ट लिया जाएगा। इसमें 30 मीटर और 800 मीटर फ्लाई रन, शटल रन, वर्टिकल जंप, बॉल थ्रो कराकर दक्षता का आकलन करने के बाद स्किल टेस्ट के बाद खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जीवन बीमा सहित कई सुविधाएं मिलेंगी
साई द्वारा डे-बोर्डिंग खिलाड़ियों को चयन के बाद जीवन बीमा, 600 रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक, खेल किट, जूते और दो हजार रुपये खेल यात्रा भत्ता दिया जाएगा। एक समय का खाना भी खिलाड़ियों को साई हॉस्टल की कैंटीन में खिलाया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर के ट्रायल से गुजरना होगा
बरेली। भारत सरकार खेलों में खिलाड़ियों के दरवाजे अब बाहरी खिलाड़ियों के लिए खोल दिए गए हैं, लेकिन खिलाड़ियों को कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजराना होगा। बरेली साई सेंटर के इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि डे-बोर्डिंग खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर के ट्रायल से गुजरना होगा। इसमें फिजिकल टेस्ट के साथ-साथ स्किल टेस्ट होगा। सभी टेस्ट में खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के हिसाब से नंबर दिए जाएंगे। ट्रॉयल के बाद टॉप 20 खिलाड़ियों की सूची लखनऊ भेजी जाएगी।