{"_id":"67f58a667cb4bc9b8708abec","slug":"now-prd-soldiers-will-not-sit-at-home-demand-for-duty-increased-bareilly-news-c-4-lko1064-614796-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अब घर नहीं बैठेंगे पीआरडी जवान, बढ़ी ड्यूटी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अब घर नहीं बैठेंगे पीआरडी जवान, बढ़ी ड्यूटी की मांग
विज्ञापन
बरेली। पीआरडी जवानों को अब ड्यूटी मिलने में दिक्कत नहीं होगी। पुलिस विभाग ने एक अप्रैल से 61 और पीआरडी जवानों की मांग करते हुए उनकी ड्यूटी थानों में लगाई है। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था संभलवाने के लिए भी पीआरडी जवानों की मांग की है।
जिले में कुल 419 प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) हैं। ऑनलाइन रोस्टर के हिसाब से इनकी ड्यूटी लगाई जाती है। जवानों की संख्या अधिक और मांग कम होने के कारण कई बार इनको घर बैठना पड़ता था या फिर गैर विभागीय ड्यूटी के लिए जाना पड़ता था। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा। पुलिस विभाग की ओर से मांग बढ़ने के साथ ही अब जवानों की गैर विभागीय ड्यूटी हटाई जा रही है। जिला सहकारी बैंक में ड्यूटी कर रहे सात, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में ड्यूटी कर रहे सात, नगर निगम की गोशाला में ड्यूटी कर रहे पांच जवानों को वहां से हटा लिया गया है। इधर, मंगलवार को प्रदेश सरकार ने पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता 395 से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति ड्यूटी कर दिया गया है। संवाद
--
पुलिस थानों में नियमित 168 पीआरडी जवान लगे हुए हैं। विभाग की ओर से 61 और जवानों की मांग की गई थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। - अंकुर, प्रभारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी