फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   now Board copies to be taken from centre in CCTV vigilence

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही निकलेंगी कॉपियां

Wed, 31 Jan 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 31 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
now Board copies to be taken from centre in CCTV vigilence
डेमो - फोटो : डेमो
नकलविहीन परीक्षा के लिए शासन ने इस बार पुख्ता इंतजाम किए है। परीक्षा के बाद भी नकल माफिया कापियों के साथ गड़बड़ी न कर पाएं इसके लिए भी कड़ी निगरानी के इंतजाम हो गए हैं। संकलन केंद्र से कापियां मूल्यांकन केंद्र तक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में भेजी जाएंगी। कोठार से कापियां निकालने से लेकर ट्रक में लोडिंग तक सब कैमरों में रिकार्ड किया जाएगा। इतना ही नहीं जिस मूल्यांकन केंद्र पर कापियां उतरेंगी वहां भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू हो रहीं हैं। शासन के कड़े आदेश हैं कि जहां भी गड़बड़ी की आशंका हो वहां पुख्ता इंतजाम कर लिए जाएं। परीक्षाएं तो सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हाेंगी ही अब मूल्यांकन भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा।
विज्ञापन


दागी शिक्षक नहीं कर सकेंगे ड्यूटी
दागी शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी नहीं कर पाएंगे। जिला प्रशासन की तरफ से विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे निरीक्षकों को ड्यूटी पर न लगाया जाए जो दागी छवि के हैं। उनके खिलाफ अगर कोई शिकायत भी हुई है तो हटाएं। आवश्यक होने पर ही उनसे ड्यूटी कराई जाए। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि दागी शिक्षकों की सूची बना रहे हैं। उनको ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

 
अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को मिली राहत
अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए बाह्य शिक्षकों को राहत मिल गई है। उनको लंबी दौड़ नहीं लगानी होगी। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी उन्होंने डीएम के सामने यह मुद्दा उठाया था। जिनको दूर के केंद्रों पर भेजा गया था अब उनको कम दूरी के केंद्रों पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed