फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No strictness in Brahmapur Seal area, comfortable movement

ब्राह्मपुर सील इलाके में सख्ती नहीं, आराम से हो रही आवाजाही

Sat, 02 May 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
No strictness in Brahmapur Seal area, comfortable movement
सील इलाके का मुआयना करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सील क्षेत्र में परिवार के साथ कार से घूमते दिखे पार्षद, मेडिकल टीम ने घरों में की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
बरेली। बरेली को केंद्र सरकार ने यूं ही रेड जोन में शामिल नहीं किया। हॉटस्पॉट ब्रह्मपुरा में भी यहां जो माहौल दिख रहा है, वह साफ जता रहा है कि खतरा यहां कितना और बढ़ सकता है। यहां न सिर्फ बेहद आराम से लोगों की आवाजाही हो रही है बल्कि सामाजिक दूरी की पाबंदी का भी असर नहीं दिख रहा है। दूरदराज तक बैरियर तो लगा दिए गए हैं पर अंदरूनी इलाकों पर नजर रखने का कोई इंतजाम नहीं है।
ब्रह्मपुरा में हजियापुर जैसी सख्ती नहीं है। लोग वहां आसानी से आ जा रहे हैं। दोपहर के वक्त डीएम व एसएसपी ने भी यहां का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी स्क्रीनिंग को इस क्षेत्र में पहुंचीं। डॉक्टरों और एएनएम की कई टीमें यहां अलग-अलग वाहनों से पहुंचीं। उन्होंने घर-घर जाकर सर्वे और लोगों की स्क्रीनिंग की। बताया कि लक्षणों के आधार पर जिसकी जरूरत लगेगी, उसका चेकअप कराया जाएगा।
विज्ञापन

सील हुए ब्रह्मपुरा का वार्ड 61 कानूनगोयान में पड़ता है। यहां वार्ड 69 के पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना अपनी पत्नी के साथ कार से घूमते नजर आए। कार पर खाद्य वितरण सामग्री लिखा कागज लगा था। पार्षद मुन्ना का कहना था कि लोगों की मदद करके आए हैं और इसी ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित अपने घर जा रहे हैं। बताया कि कोरोना संक्रमित के पास की गली में ही उनका घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति चौराहा, कोहाड़ापीर व आसपास के दूसरे इलाकों में बैरियर लगे थे पर कहीं पुलिस स्टाफ कम तो कहीं गायब था। ब्राह्मपुरा जाने को गलियां व दूसरे रास्तों से लोगों की आवाजाही हो रही है।

फायर ब्रिगेड स्टाफ ने किया सैनिटाइजर

फायरब्रिगेड स्टाफ ने शुक्रवार को ब्राह्मपुरा के सील क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव किया। एफएसओ रवीश कुमार ने बताया कि हजियापुर व आसपास के अन्य संक्रमित क्षेत्र में भी टीम लगातार छिड़काव कर रही है। कई जगह नगर निगम के सहयोग से काम किया जा रहा है।

रैली गोदाम पर भीड़ लगी तो महिला पुलिस ने चलाई लाठी

श्यामगंज बाजार के इलाके रैली गोदाम की दुकानों से माल लेने को छोटे दुकानदारों की भीड़ लगी रही। ब्राह्मपुरा व आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी अपने घरों में ज्यादा राशन जमा करने के लिहाज से यहां भीड़ लगाई। दोपहर में भीड़ बढ़ने पर यहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकारीं। बेतरतीब तरीके से गली में घुस रहे कुछ रिक्शेवाले उनके गुस्से का शिकार हो गए। ब्राह्मपुरा से सटे गंगापुर की दुकानों में भी काफी भीड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed