फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No report has been filed yet in the strangulation murder case

Bareilly News: गला दबाकर हत्या के मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं

Mon, 22 Jul 2024 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
No report has been filed yet in the strangulation murder case
भोजीपुरा। बहनोई के घर आए एक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

कस्बा व थाना नवाबगंज निवासी बंटी गुप्ता भोजीपुरा के कस्बा धौराटांडा में अपने बहनोई के घर मेहमानी बतौर डेढ़ माह से रह रहा था। 15 जुलाई को बहनोई परिवार समेत बरेली शहर में आयोजित एक शादी समारोह में गए हुए थे। उस दौरान घर में बंटी अकेला ही था। 15 जुलाई की रात दो बजे बंटी गुप्ता का बहनोई लौटा तो बंटी चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था। 16 जुलाई को सांय पांच बजे मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी मृतक के छोटे भाई की पत्नी लक्ष्मी ने डायल 112 पर काॅल करके हत्या का शक जाहिर किया था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने अंतिम संस्कार की कार्रवाई रुकवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम में 17 जुलाई को गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। मृतक के परिजनों को काल करके सूचना दी। मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया। इधर, थानाध्यक्ष भोजीपुरा रामरतन सिंह ने बताया कि यदि मृतक के परिजन रिपोर्ट नहीं लिखाते हैं तो पुलिस अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed